herzindagi
image

Sugar Lip Scrub: फटे होंठों के ल‍िए 2 मिनट में घर पर बनाएं शुगर स्‍क्रब, रातों-रात गुलाबी हो जाएंगे होंठ

सर्दि‍यों में फटे और सूखे होंठ सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत पैदा करते हैं। बार-बार लिप बाम लगाने के बाद भी होंठ ठीक नहीं होते, क्योंकि असली वजह ऊपर जमी डेड स्किन होती है। ऐसे में घर पर बना एक आसान सा शुगर स्क्रब कमाल कर सकता है। इसे बनाने में सिर्फ 2 मिनट लगते हैं। इसे इस्‍तेमाल करना भी बहुत आसान है।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 13:46 IST

सर्दियों में हमारी स्‍क‍िन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्‍लम्‍स बढ़ जाती हैं। वहीं हमारे होंठ भी फटने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के ल‍िए लोग न जाने क्‍या-क्‍या करते हैं। कई बार तो होठों पर इतनी ज्‍यादा दरारें पड़ जाती हैं क‍ि दर्द बहुत होता है। इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खे अपनाए जाएं ज‍िसमें न तो ज्‍यादा खर्च होता है और इसका असर भी जबरदस्‍त होता है।

ऐसे में आप घर पर बना एक आसान सा शुगर स्क्रब इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ये होंठों को मुलायम बनाता है। साथ ही इससे रंगत भी खूबसूरत हो जाती है। इसे बनाने में आपको ज्‍यादा समय भी नहीं लगेगा। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आप घर पर कैसे शुगर स्‍क्रब बना सकती हैं और इसे इस्‍तेमाल करने का तरीका भी बताएंगे। आइए जानते हैं-

sugar scrub to fix dry cracked lips (2)

सर्दियों में क्‍यों फटते हैं होंठ?

दरअसल जाने अनजाने में हम होंठों को ज्‍यादा चाट लेटे हैं। इससे हमारे होंठ ड्राई हो जाते हैं। इसके अलावा पानी कम पीना, तेज खुशबू वाले लिप प्रोडक्ट्स भी होंठों को ड्राई बना देते हैं। ऊपर से डेड स्किन जम जाती है, जो होंठों को रूखा और काला सा दिखाती है।

यह भी पढ़ें- Cracked Heels Treatment: मूंगफली के छ‍िलकों से बनाएं Foot Cream, फटी एड़ियां बन जाएंगी मखमल जैसी कोमल

कैसे काम करता है शुगर स्क्रब?

आपको बता दें क‍ि चीनी के दाने डेड स्किन को नेचुरली हटाने का काम करते हैं। ये बहुत हार्श नहीं होते, इसलिए होंठों की नाजुक स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। जब ऊपर की ड्राई लेयर हट जाती है, तो बाद में लगाया गया बाम या तेल अंदर तक नमी पहुंचा पाता है।

शुगर स्क्रब बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • आधा चम्मच सफेद चीनी
  • थोड़ा सा शहद या ऑलिव ऑयल
  • गुनगुना पानी
  • मुलायम कपड़ा या तौलिया
  • अच्छा सा थिक लिप बाम
  • थोड़ा सा नारियल तेल

sugar scrub to fix dry cracked lips (1)

घर पर कैसे बनाएं शुगर स्क्रब?

  • एक छोटी कटोरी में आधा चम्मच चीनी लें।
  • उसमें कुछ बूंदें शहद या ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • आप चाहें तो नार‍ियल का तेल भी म‍िला सकती हैं।
  • मिश्रण को हल्‍का गाढ़ा ही रखें।

होंठों पर स्क्रब कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले गुनगुने पानी में कपड़ा भिगोकर उसे एक मिनट तक होंठों पर रखें।
  • इससे डेड स्किन नरम हो जाती है।
  • अब उंगली से शुगर स्क्रब लेकर हल्के हाथ से मसाज करें, करीब एक म‍िनट तक।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से होंठों को धो लें और हल्के से पोंछ लें।
  • पहली बार में ही होंठ थोड़े स्मूद लगने लगेंगे।
  • स्क्रब करने के बाद होंठों पर लिप बाम लगा लें।
  • अगर चाहें तो पहले थोड़ा नारियल तेल और ऊपर से बाम लगा सकती हैं।
  • इस समय होंठों का चाटने की गलती न करें।

यह भी पढ़ें- Cracked Heels: सर्दियों में क्‍यों फटती हैं एड़‍ियां? घर पर इन 2 चीजों से बनाएं बेस्ट क्रैक क्रीम और पाएं सॉफ्ट पैर

ये भी काम करें

  • दिनभर पानी पीते रहें
  • होंठों की डेड स्किन उंगली से न खींचें
  • ज्यादा खुशबू वाले या मैट लिप प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करने से बचें
  • हफ्ते में दो बार शुगर स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करें

तो अगर सर्दियों में आपके होंठ भी फट जाते हैं तो आप इस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके होंठ स्‍मूद और गुलाबी हो जाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।