क्या खाली पेट ऑलिव ऑयल पीने से कब्ज में राहत मिलती है? एक्सपर्ट से जानें

क्या आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं? क्या आप कब्ज की परेशानी से निपटने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना चुकी हैं? क्या आप जानती हैं कि ऑलिव ऑयल पीने से कब्ज में राहत मिलती है? अगर नहीं, तो आइए यहां एक्सपर्ट से जानते हैं इस सवाल का जवाब। 
olive oil on empty stomach for constipation

आजकल की व्यस्त जीवनशैली, खान-पान की आदतों और तनाव की वजह से कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है। कब्ज की समस्या होने पर व्यक्ति को मल त्याग करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है, मल कठोर होता है और बार-बार शौचालय जाने की इच्छा होती है।

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं और नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कब्ज की समस्या से निपटने में ऑलिव ऑयल भी आपकी मदद कर सकता है। जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन, खाली पेट ऑलिव ऑयल पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है।

क्या कब्ज में ऑलिव ऑयल पीना फायदेमंद है?

olive oil on empty stomach

कब्ज की समस्या में ऑलिव ऑयल पीना फायदेमंद हो सकता है या नहीं, यह हमें क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, बेंगलुरु की क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट सुष्मिता ने बताया है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल खाली पेट पीने से कब्ज में राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें:घी के साथ पानी में मिलाकर पी लीजिए ये 2 बीज, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी

एक्सपर्ट के मुताबिक, ऑलिव ऑयल एक नेचुरल लैक्सेटिव है और यह पाचन में मदद करता है। दरअसल, ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट्स, प्राइमरी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो पाचन की समस्या से निपटने में सहायक हो सकते हैं।

कब्ज से निपटने में ऑलिव ऑयल कैसे मदद करता है?

  • डाइजेशन सिस्टम में चिकनाई: ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट डाइजेशन सिस्टम को कवर कर देता है और इससे मल आसानी से निकल पाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, खाली पेट ऑलिव ऑयल पीने से मल त्याग आसान होता है। मल त्याग में आसानी से तनाव की समस्या भी कम होती है।

  • बाइल प्रोडक्शन में आसानी: खाली पेट ऑलिव ऑयल पीने से बाइल प्रोडक्शन यानी पित्त उत्पादन में आसानी होती है। यह एक डाइजेस्टिव जूस है, जिसे लीवर प्रोड्यूस करता है। लीवर से प्रोड्यूस होने वाला यह जूस पित्ताशय यानी गॉलब्लैडर में जमा होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, बाइल फूड फैट्स को ब्रेक करने में मदद करता है और डाइजेशन में आसानी होती है।

  • सूजन में कमी: आंतों में पुरानी सूजन की वजह से कब्ज की स्थिति खराब हो सकती है, जिससे मल त्यागने में दर्द या मुश्लिक का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खाली पेट ऑलिव ऑयल पीने से इस समस्या से निपटने में भी मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऑलिव ऑयल में पॉलीफेनोल्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंत की सूजन को कम करते हैं, जिससे पाचन में मदद मिलती है।

कब्ज से निजात पाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें?

constipation problem

  • खाली पेट: कब्ज की समस्या से निपटने के लिए खाली पेट वर्जिन ऑलिव ऑयल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कब्ज की समस्या से परेशान लोग सुबह के समय एक चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑयल पी सकते हैं। इस समय ऑलिव ऑयल पीने से इसका लैक्सेटिव प्रभाव पड़ता है और इसके असर को कम करने के लिए पेट में खाना भी नहीं होता है।

  • लेमन जूस: आप चाहें तो ऑलिव ऑयल को लेमन जूस के साथ पी सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि नींबू में हल्के एसिडिक गुण होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं।

  • डाइट में शामिल: अगर आप गंभीर कब्ज की समस्या से जूझ रही हैं, तो ऑलिव ऑयल को अपनी डाइट में शामिल भी कर सकती हैं। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल को सलाद और गर्म खाने में डालकर ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

कब्ज की किस समस्या में नहीं करें ऑलिव ऑयल का सेवन?

  • गाल ब्लैडर की समस्या: अगर आप गॉलब्लैडर की किसी समस्या से जूझ रही हैं, तो ऑलिव ऑयल पीने की सलाह नहीं दी जाती है।

  • दवाइयों का असर: अगर किसी विशेष दवा का सेवन करने की वजह से कब्ज की समस्या हो रही है, तो भी ऑलिव ऑयल का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

कब्ज से राहत दिलाने में ऑलिव ऑयल मदद कर सकता है या नहीं, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP