herzindagi
image

Cracked Heels Treatment: मूंगफली के छ‍िलकों से बनाएं Foot Cream, फटी एड़ियां बन जाएंगी मखमल जैसी कोमल

सर्दियां भले ही अच्छी लगती हैं लेक‍िन इस मौसम में स्‍क‍िन से जुड़ी परेशान‍ियां बढ़ जाती हैं। साथ ही कुछ लोगों की एड़‍ियां भी फट जाती हैं। कई बार दरारें इतनी ज्‍यादा गहरी हो जाती हैं क‍ि दर्द बहुत होता है। ऐसे में आप मूंगफली के छ‍िलकों से इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 16:07 IST

सर्दियों का मौसम आते ही सेहत और स्‍क‍िन से जुड़ी कई तरह की समस्‍याएं बढ़ जाती है। यही कारण है क‍ि इस मौसम में अच्‍छी सेहत के ल‍िए खानपान का खास ध्‍यान रखने की सलाह दी जाती है। वहीं ठंडी हवाएं और नमी की कमी के कारण स्‍क‍िन पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा अगर काेई समस्‍या ज्‍यादा देखने को म‍िलती है तो वो फटी एड़‍ियां ही हैं। कई बार तो एड़ियों में दरारें इतनी गहरी हो जाती हैं कि चलने में दर्द होने लगता है।

ऐसे में इससे छुटकारा पाने के ल‍िए लोग महंगी क्रीम और लोशन खरीदते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे भी कम असरदार नहीं होते हैं। सर्दियों में ज्‍यादातर लोगों के घरों में मूंगफली जरूर खाई जाती है। इनके छ‍िलके फेंक द‍िए जाते हैं। यही हमारी फटी एड़‍ियों का इलाज करने की क्षमता रखते हैं। लखनऊ में Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने मूंगफली के छ‍िलकों से फुट क्रीम बनाने की जानकारी दी। साथ ही इसे इस्‍तेमाल करने का तरीका भी बताया। आइए जानते हैं-

cracked heels treatment (2)

सर्दियों में क्‍यों फटती हैं एड़ियां?

सर्दियों में स्किन बहुत जल्दी ड्राई हो जाती है। पैरों में मॉइस्चर की कमी, लंबे समय तक खड़े रहना, खुली एड़ी की चप्पल पहनना और शरीर में पानी की कमी होने से एड़ियां फटने लगती हैं। कई बार विटामिन की कमी से भी ये द‍िक्‍कत बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- Cracked Heels: सर्दियों में क्‍यों फटती हैं एड़‍ियां? घर पर इन 2 चीजों से बनाएं बेस्ट क्रैक क्रीम और पाएं सॉफ्ट पैर

मूंगफली के छिलके क्यों हैं फायदेमंद?

मूंगफली के छिलकों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं। इनमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं। ऐसे में जब इनका पेस्‍ट बनाकर इस्‍तेमाल क‍िया जाता है ताे ये नेचुरल स्क्रब की तरह काम करते हैं और एड़ियों को मुलायम बनाते हैं।

कैसे बनाएं मूंगफली के छिलकों से Foot Cream?

सबसे पहले मूंगफली के छिलकों को अच्छे से धोकर सुखा लें। अब इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद एक कटोरी में दो चम्मच छिलके का पाउडर लें और इसमें एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। आपकी फुट क्रीम तैयार है।

कैसे लगाएं?

सबसे पहले पैरों को पांच म‍िनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो लें। अब पैरों को सुखाकर इस क्रीम को एड़ियों पर लगाएं। हल्के हाथों से पांच मिनट तक मसाज करें। इससे डेड स्‍क‍िन आसानी से र‍िमूव हो जाएगी। इसके बाद थोड़ी और क्रीम लगाकर थोड़ी देर के लि‍ए ऐसे ही छोड़ दें। अब नॉर्मल पानी से पैरों को धो लें। जब पैर सूख जाएं तो ग्लिसरीन लगाकर मोजे पहन लें।

cracked heels treatment (1)

तो अगर आप भी फटी एड़‍ियाें से परेशान हैं तो इस फुट क्रीम को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ ही दिनों में आप देखेंगी कि‍ एड़ियों की ड्राइनेस कम हो गई है। धीरे-धीरे दरारें भी भरने लगी हैं।

यह भी पढ़ें- Cracked Heels Treatment: कैसे शहद-केला और एलोवेरा का पैक फटी एड़‍ियों से द‍िलाता है राहत, सर्दियों में जरूर करें ट्राई; भर जाएंगी दरारें

अगर एड़ियों में गहरे कट हों या खून आ रहा हो, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही इसका इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।