herzindagi
cracked heels home remedy

Cracked Heels Treatment: सिर्फ 1 रात में भर जाएगी पैरों की फटी बिवाइयां, मैंने आजमाया अब आप भी करें ट्राई

Foot Care: फटी एड़ियों और पैरों की बिवाइयों से परेशान हैं? जानिए एक आसान और असरदार होममेड क्रैक्ड हील क्रीम, जिसे सिर्फ एक रात में आजमाने से ही राहत मिल सकती है। नींबू, एलोवेरा और ऑलिव ऑयल से बना यह घरेलू नुस्खा रूखी त्वचा को पोषण देता है और एड़ियों को मुलायम बनाता है। पढ़ें मेरा पर्सनल अनुभव और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 20:19 IST

Cracked Heels Home Remedy: ठंड लगभग कम हो चुकी है, मगर ठंडी हवाएं अभी भी त्‍वचा को रूखा बना रही हैं। इसका सबसे ज्‍यादा असर एड़ियों पर नजर आ रहा है। खासतौर पर जिनकी त्‍वचा पहले से ड्राई है, उनके पैरों की बिवाइयां फटना शुरू हो गई हैं। वैसे तो बाजार में आपको बहुत सारी क्रैड हील क्रीम्‍स मिल जाएंगी, मगर इन्‍हें आप जब तक इस्‍तेमाल करती रहेंगी आपको आराम मिल जाएगा, मगर जैसे ही आप इन्‍हें लगाना बंद करेंगी आपकी एड़ियां दोबारा से फटने लगेंगी।

मैं भी पैरों की जब बिवाइयां फटती थीं, तब मैं बाजार से क्रीम लगाकर लगा लेती थी और वह ठीक हो जाती थी, मगर ऐसा जब बार-बार होने लगा तो मैं परेशान हो गई। तब मेरी मम्‍मी ने मुझे एक नुस्‍खा बताया, जो बहुत आसान था और पहली ही बार में उसे ट्राई करने के बाद मुझे बहुत अच्‍छे रिजल्‍ट्स भी देखने को मिले। अगर आपकी एड़ियां भी फट रही हैं, तो चलिए मैं आपको अपनी मम्‍मी का नुस्‍खा बताती हूं, जिससे रातभर में ही आपको आराम मिल जाएगा।

फटी बिवाइयों को भरने का नुस्‍खा (Foot Care Remedy)

एड़ियों के फटने की कोई उम्र नहीं होती है। यदि आपकी त्‍वचा पहले से रूखी है, तो बहुत संभावनाएं हैं कि आपके पैरों की बिवाइयां फटें। ऐसे में आपको पहले से ही कुछ फुटकेयर ट्रीटमेंट शुरू कर देना चाहिए। खासतौर पर इस नुस्‍खे को आप रोज ही अपना सकती हैं-

सामग्री

  • 1 गिलास पानी
  • 2 नींबू का रस और उसके छिलके
  • 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्‍मच ऑलिव ऑयल

cracked heels home remedy

विधि

  • एक बर्तन लें और उसमें 1 गिलास पानी डालें। अब पानी को उबालने के लिए रख दें। इस पानी में नींबू का रस डालें, साथ ही नींबू के छिलके भी पानी में डाल दें। अब आपको नींबू के छिलकों को तब तक उबलना है, जब तक वह गल न जाएं। इसके बाद जब गाढ़ा-गाढ़ा जेल तैयार हो जाएस, तब आप उसे गैसे उतारें और ठंडा करने के लिए अलग रख दें।
  • अब एक बाउल में एलोवेरा जेल लें और उसमें ऑलिव ऑयल डाल कर अच्‍छी तरह से सामग्री को फेटें। कुछ ही देर में बाउल में मौजूद मिश्रण सफेद रंग का क्रीमी सा नजर आने लग जाएगा।
  • इस मिश्रण में आप नींबू का जेल मिक्‍स करें। अच्‍छी तरह से मिश्रण को मिलाएं और एक कांच की शीशी में उसे भरकर रख लें। अब आप आपकी होममेड क्रैक्‍ड हील क्रीम इस्‍तेमाल करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान, दादी मां का एक नुस्खा आ सकता है काम

foot care tips for cracked heels

कैसे करें होममेड क्रैक्‍ड हील क्रीम का इस्‍तेमाल (How To Use Cracked Heel Cream )

  • सबसे पहले पैरों को अच्‍छी तरह से साफ करें। इसे लिए आपको पैरों को गरम पानी में 5 मिनट डिप करके रखना है। इससे पैरों की डेड स्किन फूल जाएगी, जिससे उसे हटाना आसान होगा।
  • अब माइल्‍ड फुट स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करें। यदि स्‍क्रब नहीं है, तो आप पैरों को पानी से निकालने के बाद अच्‍छी तरह से सूखी टॉवल से पोछ लें।
  • अब आपको होममेड क्रैक्‍ड हील क्रीम का प्रयोग करें और इसे लगाकर ही सो जाएं।
  • रोजाना इस क्रीम को पैरों में लगाएं। पहली ही बार में आपको बहुत अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिल जाएंगे।

overnight remedy for cracked heels

मेरा अनुभव

मैं बीते 4 महीने से इस ऊपर बताई गई होममेड क्रीम का इस्‍तेमाल कर रही हूं। हफ्ते में एक बार क्रीम बना लेती हूं तो हफ्तेभर से ज्‍यादा आराम से चल जाती है। पहले मेरे पैरों की बिवाइयां फटी रहती थीं और कई बार तो उनमें से ब्‍लड भी आ जाता था, जब से मैंने अपने पैरों में इस क्रैक्‍ड हील क्रीम को लगाना शुरू किया है, तब से मुझे बहुत आराम है। पैरों की फटी बिवाइयां तो भर ही गई हैं, साथ ही मेरे पैरों की त्‍वचा बहुत ज्‍यादा कोमल हो गई है।

यह भी पढ़ें- Cracked Heels: फटी एड़ियों को न करें नजरअंदाज, ग्लिसरीन और नींबू से करें सही इस्तेमाल

उम्‍मीद है कि आपको ऊपर बताई गई जानकारी बहुत ज्‍यादा पसंद आई होगी। आप भी एक बार इस नुस्‍खे को ट्राई करके जरूर देखें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी ब्‍यूटी से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।