herzindagi
image

सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान, दादी मां का एक नुस्खा आ सकता है काम

सर्दी के मौसम में आपकी त्वचा में कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं। ऐसे ही आपको पैरों की एड़ियों के फटने की समस्या भी एक आम है। इस समस्या से बचने के लिए या इससे राहत पाने के लिए आप यहां बताए नुस्खे आजमा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 18:27 IST

सर्दियों में पैरों की त्वचा का रूखापन और एड़ियों का फटना एक आम समस्या है। फटी एड़ियां न सिर्फ दर्दनाक होती हैं बल्कि देखने में भी खराब लगती हैं। सर्दियों में एड़ियां फटने के कई कारण हो सकते हैं जैसे त्वचा में नमी की कमी, वजह ज्यादा होना, कई बार उम्र बढ़ने या शरीर में आवश्यक तेलों की कमी के कारण भी त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में जब आप कई बार सर्दियों में बिना मोजे पहने हुए जूते पहनती हैं तब भी एड़ियां फटने लगती हैं। सर्दियों में नंगे पैर चलने से भी त्वचा जल्दी रूखी हो जाती है और एड़ियां फटने लगती हैं। इसके साथ ही पैरों की नियमित सफाई न होने पर भी पैरों की दरारें बढ़ सकती हैं। इसके लिए आपको सर्दियों में पैरों को साफ रखने के साथ इनकी अच्छी देखभाल करने की जरूरत भी होती है। यही नहीं अगर आपकी एड़ियां फटी हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और एक आसान नुस्खा आजमाना चाहिए। दादी मां का यह नुस्खा मैंने भी अपने पैरों में आजमाया और मुझे जल्दी ही फटी एड़ियों की समस्या से राहत भी मिली। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही आसान नुस्खे के बारे में।

एड़ियों की करें सफाई और देखभाल

सर्दियों में एड़ियों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं। आइए जानें कैसे पैरों की सफाई करनी चाहिए जिससे सर्दियों में एड़ियां न फटें-

  • सबसे पहले अपने पैर धोएं और गुनगुने पानी में भिगोएं। आप पैरों को साफ़ रखने के लिए दिन में किसी भी समय पहले पैरों को गुनगुने पानी में 5-10 मिनट भिगोएं और इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डालें।
  • पैरों को प्यूमिक स्टोन से रगड़ें और अच्छी तरह से पैरों को साफ करके उन्हें टॉवेल से पोछकर सुखा लें। रोजाना पैरों की सफाई से फटने की समस्या कम होती है और आप सर्दी के मौसम में पैरों में कोई भी कोल्ड क्रीम लगाने के बाद मोजे जरूर पहनें जिससे फटी एड़ियों की समस्या से बचा जा सकता है।

cracked heel ke upay

घर पर ऐसे बनाएं फुट क्रीम

कुछ साधारण से सामग्रियों को मिलाकर आप अपने घर पर ही एक असरदार क्रीम बना सकती हैं। आइए जानें फुट क्रीम बनाने का आसान तरीका-

  • फुट क्रीम बनाने की सामग्री:
  • सरसों का तेल- 2 टेबलस्पून
  • मोमबत्ती का वैक्स - 1 टेबलस्पून
  • एलोवेरा जेल -1 टेबलस्पून

यह भी पढ़ें- विंटर में फटी एड़ियों का अचूक इलाज है शिया बटर, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

how to make foot cream

फुट क्रीम बनाने का तरीका

  • सबसे पहले सरसों के तेल को गर्म करें। ध्यान रखें आप किसी बर्तन में सरसों का तेल धीमी आंच पर गर्म करें।
  • तेल गर्म करते समय उसमें मोमबत्ती का वैक्स डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इस मिश्रण में आप एलोवेरा जेल मिलाएं और सरसों के तेल को गैस से नीचे उतारकर इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह से फेंटें।
  • इस मिश्रण को ठंडा होने दें और इसे किसी कांच की बोतल में रखें।
  • इस क्रीम को सुबह और रात के समय अपनी एड़ियों पर लगाएं।
  • इससे आपको कुछ ही दिनों में असर दिखाई देने लगेगा और फटी एड़ियों से राहत में फर्क दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें- घर पर फुट क्रीम तैयार करते समय इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज

फुट क्रीम का असर कितने दिनों में दिखाई देगा

इस फुट क्रीम का इस्तेमाल मैंने अपने पैरों की फटी एड़ियों में किया और मुझे इसका असर एक हफ्ते में ही दिखाई देने लगा। आप इस क्रीम को रात के समय पैरों में लगा सकती हैं और पैरों में मोज़े पहनकर रखें। इससे आपको भी जल्दी असर दिखाई देने लगेगा और फटी एड़ियों से राहत मिल सकती है।

फटी एड़ियां सिर्फ पैरों की खूबसूरती को ही नहीं बिगाड़ती हैं बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी कम करती हैं। ऐसे में आप इस आसान तरीके से फटी एड़ियों से राहत पा सकती हैं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।