herzindagi
peanut shells reuse hacks

कचरा नहीं, बड़े काम का है मूंगफली का छिलका! खाद से लेकर डेकोरेशन में ऐसे करें यूज

अक्सर हम मूंगफली खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिन्हें आप कचरा समझ रही हैं, वह बड़े कमाल की चीज है। नीचे लेख में जानें कैसे-
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 14:19 IST

Peanut Shells Reuse: सर्दी के मौसम में मूंगफली खाने का मजा ही कुछ और होता है। मूंगफली खाने के बाद आमतौर पर लोग उसके छिलकों को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिन्हें आप कचरा समझ रही हैं, वे असल में आपके बगीचे और घर के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं?

मूंगफली के छिलके फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो पौधों के लिए एक बेहतरीन खाद का काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि इनका इस्तेमाल घर की सजावट और रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों में भी कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको छिलके के रियूज आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

मूंगफली के छिलके का बगीचे में इस्तेमाल करना सही?

peanut shells reuse hacks

मूंगफली के छिलके को फेंकने के बजाय उसका इस्तेमाल बगीचे में खाद के तौर पर कर सकती हैं। मूंगफली के छिलकों में नाइट्रोजन का एक अच्छा स्रोत होते हैं। इन्हें आप सीधे गमले की मिट्टी में मिला सकती हैं। छिलके सख्त होते हैं, इसलिए इन्हें गलने में थोड़ा समय लगता है, जो पौधों को लंबे समय तक पोषण देने में मदद करता है। अगर आप इन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिट्टी में मिलाते हैं, तो यह मिट्टी को भुरभुरा बनाता है जिससे पौधों की जड़ों का विकास बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें- Reuse Hacks: प्लास्टिक की बोतल में नीचे की तरफ होल करने से घर के कई काम हो जाएंगे आसान, जानें कैसे कर सकती हैं आप इसका इस्तेमाल

मल्चिंग की तरह करें इस्तेमाल

gardening with peanut shells

अगर आपने मूंगफली के छिलके को स्टोर करके रखा है, तो उन्हें गर्मी के मौसम में मिट्टी की नमी को बरकरार रखने के लिए कर सकती हैं। गर्मी में गमले की मिट्टी बहुत जल्दी सूख जाती है। ऐसे में मूंगफली के छिलके मल्चिंग के लिए अच्छा तरीका हैं।

  • अपने पौधों की मिट्टी की ऊपरी सतह पर इन छिलकों की एक मोटी परत बिछा दें।
  • यह परत सूरज की सीधी धूप को मिट्टी तक पहुंचने से रोकती है, जिससे नमी बनी रहती है।
  • ऐसे में आपको बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही खरपतवार उगने से भी रोकता है।

घर की सजाने मूंगफली के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल?

how to use peanut shells in garden

मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल कर घर को सजाने में कर सकती हैं। क्राफ्ट के शौकीनों के लिए बहुत काम का है। आप इन छिलकों को अलग-अलग रंगों में पेंट करके खूबसूरत फोटो फ्रेम, पेन स्टैंड या वॉल हैंगिंग बना सकते हैं।

बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स में भी इनका इस्तेमाल छोटे जानवर या फूल बनाने के लिए किया जा सकता है। यह न केवल दिखने में सुंदर लगते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Mogra Flowers Reuse Hacks: गजरा हो या मोगरा के सूखे फूल, फेंकने के बजाय इन 5 तरीके से करें इस्तेमाल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।