
Mogra Flower Reuse Ideas: तीज-त्योहार हो या कोई खास पर्व, इस मौके पर घर को फूलों से सजाने के साथ ही महिलाएं अपने बालों पर मोगरे से बना गजरा जरूर लगाती है। लेकिन एक प्रश्न जो हर किसी के दिमाग में आता है कि अगर मोगरे का फूल बच या सूख जाए, तो क्या करना चाहिए? हालांकि अमूमन लोग काम होने के बाद फूलों को फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर आपने पूजा और सजावट के मोगरा का इस्तेमाल किया है, तो इसे बेकार समझने के बजाय इसे दोबारा से कई कामों में यूज कर सकती हैं। जी हां, हो सकता है कि आपको यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह सच है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं मोगरा के फूलों का दोबारा से किन-किन कामों में प्रयोग कर सकती हैं।

सूखे या इस्तेमाल हुए मोगार फूल की मदद से आप रूम पोटपुरी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए इन फूलों को एक कांच के कटोरे या बर्तन में रखें। इसके बाद इसमें दालचीनी या सूखी गुलाब की पंखुड मिलाएं। अब इन बर्तन को लिविंग रूम या बेडरूम में रखने से घर में हल्की-हल्की भीनी खुशबू बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse Ideas: बचे हुए साबुन के टुकड़े का घर के इन कामों में करें इस्तेमाल, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
सर्दी के मौसम में अक्सर कपड़ों से सीलन की अजीब सी बदबू आने लगती है। अब ऐसे में लोग इसे दूर करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। आपको बता दें कि इसे दूर करने के लिए मोगरे के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इन फूलों के लिए छोटे-छोटे सूती कपड़ों की थैलियों में भर लें। अब इन थैलियों को अपनी कपड़ों की दराजों, अलमारी के कोनों या जूतों के रैक में रख दें। इससे आपके कपड़ों में ताजी खुशबू बनी रहेगी और यह कीड़ों को दूर रखने में भी मदद करता है।

अगर आपने छत या बगीचे में पेड़-पौधे लगा रखे हैं, तो बाजार से खाद खरीद कर लाने के बजाय मोगरा के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि मोगरे के फूलों में नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इन फूलों को सीधा गमले की मिट्टी में मिला दें।
अगर आपके पास मोगरा की कलिया हैं,तो आप इन्हें पूजा में इस्तेमाल होने वाली बाती की तरह रीयूज कर सकती हैं। इसके लिए इन्हें हल्के पिघले घी में डालें और 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। अब इन्हें निकालकर कटोरी में रखकर जलाएं और यह बाती की तरह जलेगी।
इसे भी पढ़ें- X-Ray Report Reuse Idea: 20 रुपये में बेकार पड़े एक्स-रे रिपोर्ट से बनाएं चूड़ी बॉक्स, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- shutterstock, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।