
Rose Day पर पार्टनर द्वारा दिए गए गुलाब के फूलों को फेंकना तो कोई नहीं चाहेगा। लेकिन समय के साथ हर ताजा फूल मुरझा जाता है, चाहे वह कितना भी खूबसूरत क्यों न हो। गुलाब के फूलों पंखुड़ियां भी सूखने लगती हैं और रंग फीका पड़ने लगता है। गुलाब सूख जाने के बाद उसे फेंक देना आसान नहीं होता। क्योंकि वह सिर्फ एक फूल नहीं होता, बल्कि उसमें जुड़ी होती हैं भावनाएं और उनकी मुलाकात की यादें हैं। यही कारण है कि लोग इसे स्टोर करने के तरीके सर्च करते हैं। वह कुछ ऐसा तरीका चाहते हैं, जिससे वह हमेशा अपने फूलों को संभालकर रख सकें। आज के इस आर्टिकल में हम इसलिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप फूलों को भी संभालकर रख लेंगी और उन्हें फेंकना भी नहीं पड़ेगा।
इसके लिए आपको गिफ्ट शॉप पर जाने की जरूरत नहीं हैं, न ही आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। आप एक फ्रेम खरीद कर लाएं, उसमें अपनी कपल फोटो के साथ रोज को डालकर छोड़ दें।
ध्यान रखें कि फ्रेम में फूलों को डालने से पहले अच्छे से सूखने दें। वरना नमी की वजह से फूल सड़ने लगेंगे और काले हो जाएंगे।
फूलों को अच्छे से सूखने दें फिर फ्रेम में डाल दें। आप पत्तों को हटाकर भी डाल सकती हैं और घर में फ्रेम लगा सकती हैं।

अगर आप मार्केट से फ्रेम लाकर फ्रेम नहीं बनाना चाहती हैं, तो आप एक गत्ते पर कलरफुल पेपर लगाकर शायरी लिखें। इसके बाद शायरी के साइड में सूखे हुए फूलों को चिपकाएं।
अब आपको गत्ते को एक पारदर्शी पॉलीथीन से कवर कर देना है, ताकि यह गंदा न हो। इस तरह फ्रेम तैयार हो जाएगा, आप इसे घर में सजाकर रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- DIY Tips: पुराने शगुन के लिफाफे को कचरा समझकर न करें फेंकने की गलती, इन तरीकों से किए जा सकते हैं दोबारा इस्तेमाल
ग्लास में भी फूलों को स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए भी फूलों को अच्छे से सूखा लें। जिस ग्लास की बोतल में लोग लाइटिंग लगाते हैं, उसी में आप गुलाब के पत्तों को डालकर छोड़ सकती हैं। आप इसे अपनी अलमारी में रखकर सुंदर कांच के बाउल में डालकर सजा सकती हैं। इसके अलावा आप एक छोटा-सा मेमोरी बॉक्स भी बना सकती हैं। इसमें आप बॉक्स पर डेट लिख दें और गिफ्ट भी रख दें। गुलाब के फूलों को रियूज करने का अच्छा तरीका है।

इसके अलावा आप प्रेस किए हुए गुलाब को लैमिनेट कराकर बुकमार्क भी बना सकती हैं। हर बार किताब पढ़ते समय वह आपको आपके रिश्ते की खूबसूरत शुरुआत की याद दिलाएगा।
इसे भी पढ़ें- घर में पड़े शर्ट के बटन से बनाएं Home Decor आइटम, यहां देखें प्रोसेस
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।