
Tips To Keep Bouquet Freshness Longer: हमारे यहां भारत में जब भी किसी के घर में शादी या कोई छोटा-मोटा फंक्शन होता है तो लोग बुके जरूर देते हैं। वहीं, ऑफिस में किसी को फेयरवेल देना हो या रिसेप्शन की खूबसूरती बढ़ानी हो तो भी Bouquet ही यूज होता है। ये दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, इनकी खुशबू भी लोगों को अपना दीवाना बना देती है।
हालांकि, इसमें ताजे फूल लगाए जाते हैं, ऐसे में इसकी ताजगी को बनाए रखना ही सबसे बड़ा टास्क होता है। गर्मियों में तो ये दिक्कत और भी ज्यादा होती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे गुलदस्ते की फ्रेशनेस कई दिनों तक बढ़ाई जा सकती है। आइए उन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं-
-1772525531173.jpg)
जब भी आपको नया बुके मिले या आप खुद खरीदकर घर पर लाती हैं तो उसे डायरेक्ट पानी में रखने की गलती न करें। सबसे पहले तो हर फूल के डंठल को नीचे से थोड़ा तिरछा काट लें। इससे फूल ज्यादा पानी एब्जॉर्ब कर पाते हैं और जल्दी नहीं मुरझाते हैं।
यह भी पढ़ें- सूखे हुए गुलाब का क्या करें समझ नहीं आ रहा है? फेंकने के बजाय इस तरह स्टोर करें Rose Day का फूल
कुछ लोग गलतियां कर बैठते हैं कि जब भी पानी चेंज करते हैं तो पूरा ही पानी फेंक देते हैं। सही तरीका ये है कि पानी को आधा ही चेंज करना चाहिए क्योंकि इससे पानी का टेंपरेचर अचानक नहीं बदलता है। इस कारण फूलों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
यह भी पढ़ें- गुलदस्ते के फूलों को इन 8 तरीकों से लंबे समय तक रखें फ्रेश
गुलदस्ते के फूलों को फ्रेश रखने के लिए आप तांबे के सिक्कों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। भले ये थोड़ा अलग तरीका है, लेकिन काफी असरदार है। इसके लिए आप पॉट में एक साफ तांबे का सिक्का डाल दें। दरअसल, तांबा पानी को जल्दी खराब होने से बचाता है।
-1772525542086.jpg)
कई बार लोग गलती कर देते हैं कि फूलों के साथ-साथ पत्तियों को भी पानी में डुबो देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप देखें कि पत्तियां पानी में जा रही हों तो उन्हें हटा दें वरना ये सड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Marigold Gardening Tips: गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, कलियों से भर जाएगी हर एक डाल
तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपका बुके लंबे समय तक फ्रेश रहे तो ये तरीके आप अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।