DIY Ideas: घर में पड़ा कोई भी सामान कभी पुराना नहीं होता है। इसका आप दोबारा इस्तेमाल कर कुछ नया और क्रिएटिव चीजें बना सकती हैं। इन्हीं में से एक है शर्ट का बटन जो अक्सर घरों में पड़े होते हैं। आप चाहें तो फटे शर्ट से भी बटन निकालकर इसका सही यूज कर सकती हैं। जी हां, पुराने शर्ट के बटन से आप होम डेकोर आइटम बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बटन से खूबसूरत डेकोरेशन के सामान आप कुछ ही मिनटों में बना सकती हैं। यही नहीं, इसके लिए आपको कुछ अलग से खरीदारी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां जानिए एक-एक प्रोसेस
बटन से कैसे बनाएं होम डेकोरेश के चीजें (How To Make Home Decor Item From Button)
- बटन से होम डेकोर आइटम बनाने के लिए सबसे पहले आपको ढेर सारे बटन इकठ्ठे करने है।
- इसके लिए आप अलग-अलग कलर्स के बटन ले सकती हैं या फिर इसे कलरफुल बनाने के लिए पेंट भी कर सकती हैं।
- इसके अलावा आपको ब्लैक और व्हाइट पेपर लेकर इसे फूलों के आकार में कट कर लेना है।
- इस तरह कुछ फ्लावर को व्हाइट पेपर को की मदद से और कुछ को व्हाइट पेपर ले बना लें।
- इन फूलों को हाईलाइट करने के लिए इनके बीच में कलरफुल बटन को अच्छी तरह चिपका दें।
- इसके बाद पेपर के इन फ्लावर्स के किनारे-किनारे गोल्डन कलर से आउटलाइन बना दें।
- इस तरह आपको 5-6 फ्लावर बना लेना है।(अखबार का रीयूज)
- अब, इन सारे तैयार किए गए फ्लावर्स को अपने रुम के वॉल पर अप-डाउन तरीके से चिपका दें।
- आप चाहें तो अपने पसंद अनुसार फ्लावर की कलर सेलेक्ट कर सकती हैं। हमने यहां ब्लैक एंड व्हाइट का कंबीनेशन लिया है।
देशी स्टाइल बना सकती हैं ये डिजाइन
बटन की मदद लेकर आप कुछ देशी स्टाइल वॉल हैंगिंग भी बना सकती है। इसके लिए आपको गुजराती थ्रेड वर्क के कपड़े लेकर उसे स्क्वायर शेप में कट कर दें। इसके किनारों पर चारो साइड कलरफुल बटन लगाकर उसे डेकोरेट कर दें। आप चाहें तो अंदर में भी खाली स्पेस पर बटन को चिपका सकती हैं या फिर इसे स्टिच भी कर सकती हैं। इस वॉल हैंगिग को ट्रेडिशनल और यूनिक टच देने के लिए इसमें लटकन भी अटैच (पुरानी कॉपी का रीयूज) कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Eyeglass Reuse: टूटे हुए चश्मे के फ्रेम को फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों