Thu Mar 5, 2026 | Updated 03:41 AM IST
herzindagi
how to make compost from puja flowers

Gardening Tips: पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों से कैसे बनाएं पौधों के लिए नेचुरल खाद ? माली ने बताया एक आसान तरीका

पूजा में चढ़ाए गए फूल अक्सर उपयोग के बाद फेंक दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह फूल आपके गार्डन के लिए बेहतरीन खाद बन सकते हैं? इन फूलों में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर ही ऑर्गेनिक और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर कंपोस्ट तैयार कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 14:01 IST

भारत में पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में फूलों का इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। आपके घर में मंदिर हो या घर की पूजा, हर बार रंग-बिरंगे और अलग-अलग फूल भगवान को अर्पित किए जाते हैं। वहीं पूजा के बाद कई बार लोग फूलों को घर के बाहर फेंक देते हैं। पूजा के बाद ये फूल अक्सर बेकार हो जाते हैं और फेंक दिए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन फूलों से आप अपने घर के पौधों के लिए नेचुरल और पोषक तत्वों से भरपूर खाद बना सकती हैं? कुछ आसान तरीकों से आप इन फूलों को सुखाकर प्राकृतिक खाद तैयार कर सकती हैं और ये ख़ास इतनी अच्छी होती है कि इससे पौधों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। आइए जानें फूलों से नेचुरल खाद बनाने के आसान तरीकों के बारे में।

पूजा के फूलों से क्यों बनाएं खाद

पूजा में इस्तेमाल हुए फूल न केवल सुंदर होते हैं बल्कि प्राकृतिक रूप से पौधों के लिए उपयोगी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर भी होते हैं। इन्हें सीधे मिट्टी में मिलाकर खाद बनाना आसान है और यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक तरीका भी है। यही नहीं इस खाद का पौधों की ग्रोथ में अच्छा असर होता है और इससे पेड़-पौधे ज्यादा हरे-भरे दिखाई देने लगते हैं। इस प्रक्रिया से ना केवल आप फूलों को बर्बाद होने से बचाते हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाते हैं।

compost with puja flowers

फूलों से खाद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • पूजा में इस्तेमाल हुए फूल
  • सूखी पत्तियां और किचन वेस्ट जैसे सब्जियों के छिलके, पत्तियां आदि
  • मिट्टी
  • पॉट, मटका या बाल्टी। कोशिश करें कि आप ऐसे गमले का इस्तेमाल करें जिसमें नीचे की तरफ छेद होता है।

यह भी पढ़ें- किचन के कचरे से बनाएं बेस्ट ऑर्गेनिक खाद! जानें सब्जी और फलों के छिलकों का इस्तेमाल करके फ्री में गार्डनिंग कैसे करें

how to make compost from puja flowers

कैसे बनाएं पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूलों से खाद

  • सबसे पहले आप मिट्टी की परत डालें। इसके लिए सबसे पहले मटका या पॉट में थोड़ी मिट्टी डालें। फूलों से जो लिक्विड या पोषक तत्व निकलेंगे, वह मिट्टी में अवशोषित होंगे।
  • अब इस मिट्टी में फूल डालें और फूलों को इस मिट्टी में दबाएं। ध्यान रखें कि यदि फूलों में धागे या माला लगी है, तो उसे निकाल दें और केवल फूलों का इस्तेमाल करें।  
  • अब मिट्टी में किचन वेस्ट और पत्तियां डालें। इन फूलों के ऊपर घर से निकले सब्जियों के छिलके, पत्तियां और अन्य ऑर्गेनिक सामग्री डालें। यह खाद को और अधिक पोषक तत्वों से भरपूर बनाता है।
  • अब मिट्टी की लेयर बनाएं  मिट्टी और फूलों के साथ किचन वेस्ट की परतें बारी-बारी से डालें। इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराएं जिससे अच्छी कंपोस्टिंग हो सके।
  • इस पॉट में हवा और नमी बनाए रखें और इसे एक कंटेनर को ढक दें। ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह से ढकें नहीं, क्योंकि ढकने से खाद समय से पहले ही सड़ जाएगी और अच्छी तरह से तैयार नहीं होगी। हर 4-5 दिन में इसे हल्का हिलाएं जिससे हवा और नमी बनी रहे। जरूरत पड़ने पर इस खाद में थोड़ा पानी छिड़कें।

यह भी पढ़ें- कचरा नहीं, बड़े काम का है मूंगफली का छिलका! खाद से लेकर डेकोरेशन में ऐसे करें यूज

कितने समय में तैयार होगी ये खाद

लगभग दो महीने में यह मिश्रण पूरी तरह से सड़ा हुआ और पौधों के लिए तैयार नेचुरल कंपोस्ट में बदल जाएगा। यह खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती है और पौधों के विकास में मदद करती है।

यही नहीं पॉट में सड़े फूलों और किचन वेस्ट से निकलने वाला लिक्विड भी पौधों के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसे पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे किया जा सकता है। यह लिक्विड फर्टिलाइजर नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर होता है और पौधों की इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

अगर आपके घर में भी पूजा के कई फूल इकठ्ठा हो गए हैं तो यहां बताए आसान तरीकों से नेचुरल खाद बनाई जा सकती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock .com     

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।