
How To Apply Lipstick On Lips: होंठों पर लिपस्टिक लगते ही चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाता है, लेकिन यही निखार फीका पड़ जाता है, जब लिपस्टिक होंठों से बाहर फैलने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अपनाती हैं। कई बार तो महंगी से महंगी लिपस्टिक भी इस्तेमाल की जाती है, लेकिन इसके बावजूद लिपस्टिक स्मज होने की परेशानी दूर नहीं होती। जबकि सच्चाई यह है कि कुछ बेहद आसान मेकअप टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर इस प्रॉब्लम को आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। इन आसान ब्यूटी टिप्स के बारे में हमें बता रही हैं सेलिब्रिटी ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ।
वह कहती हैं, "अगर आप एक सिंपल लिप केयर रूटीन फॉलो करती हैं, तो लिपस्टिक के फैलने की समस्या से आसानी से बचा जा सकता है। लिपस्टिक लगाते समय आपको सिर्फ 5 आसान स्टेप्स का ध्यान रखना चाहिए।"
सबसे पहले होंठों को स्क्रब करें। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में चीनी डालें और होंठों को स्क्रब कर लें। कई बार होंठों के किनारों पर डेड स्किन जम जाती है और लिपस्टिक लगाने से वह और उभर आती है। इससे होंठों के किनारों पर लिपस्टिक फैलने की संभावनाबढ़ जाती है। ऐसे में लिपस्टिक लगाने से पहले ही होंठों को स्क्रब कर लीजिए। ऐसा करने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है और लिपस्टिक फैलने का डर भी खत्म हो जाता है।
होंठों को स्क्रब करने के बाद उसकी मसाज जरूर करें। उसके होंठों पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और होंठों में उभार भी आता है। होंठों की मसाज के लिए आप बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। केवल एक बूंद बादाम के तेल से आप होंठों की बहुत अच्छी मसाज कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दी के असर से होंठ हो गए हैं डार्क? तो एक्सपर्ट का बताया ये नुस्खा आएगा काम

अब आपको होंठों पर लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप जिस शेड की लिपस्टिक लगा रही हैं, उसी शेड का लिप लाइनर आपको होंठों पर लगा लेना चाहिए। इससे आपको लिपस्टिक को होंठों में फिल करने में आसानी होती हैं और होंठों का शेप भी बहुत अच्छा लगता है। इस बात का ध्यान रखें कि लिप लाइनर को केवल होंठों के किनारों पर लगाने की जगह आपको होंठों के अंदर भी फिल करना चाहिए।
अब लिपस्टिक की पहली लेयर को टैप-टैप करके होंठों पर लगाएं। इसके बाद एक दूसरी लेयर को होंठों पर लगाएं। बहुत ज्यादा लिपस्टिक की लेयरिंग न करें। इससे आपके होंठों से लिपस्टिक बाहर आने लग जाएगी। लिपस्टिक लगाने के बाद कभी भी होंठों को दबाएं नहीं। इससे भी उसके फैलने की संभावना बढ़ सकतीहै।
इसे जरूर पढ़ें- Winter Lip Care: फटे होंठों से मिलेगी राहत, घर पर बनाएं यह Pink Lip Balm

यदि आपकी लिपस्टिक बहुत ज्यादा मेल्ट हो रही है, तो आपको बहुत हल्का सा फेस पाउडर होंठों पर लगाकर लिपस्टिक को सेट कर लेना चाहिए। इससे आपकी लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग भी रहती है और दिखने में अच्छी भी लगती है।
तो अब आप जब भी होंठों पर लिपस्टिक लगाएं, तो ऊपर बताई गई टिप्स को अपनाना मत भूलें, इससे आपकी लिपस्टिक अच्छी भी नजर आएगी और देर तक होंठों पर टिकेगी। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।