मेकअप करते समय भले ही लिप्स मेकअप करते समय आपको बहुत अधिक समय ना लगे, लेकिन यह आपके मेकअप का एक बहुत ही अहम् हिस्सा होता है और इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप लिप मेकअप करते समय कोई गलती ना करें। कुछ महिलाएं लिप मेकअप के दौरान सिर्फ लिपस्टिक को अप्लाई करती हैं, जबकि यह तरीका सही नहीं है। बेहतर होगा कि आप लिप मेकअप करते हुए लिपस्टिक से पहले लिप लाइनर को यूज करें। लिप लाइनर के इस्तेमाल से आपको एक नहीं, बल्कि कई फायदे होते हैं। सबसे पहले तो लिप लाइनर का इस्तेमाल करने से आपके लिप्स को एक बेहतर शेप मिलती है, जिससे आपके होंठ बेहद खूबसूरत मिलते हैं। इसके अलावा लिप लाइनर आपकी लिपस्टिक को अधिक देर तक होंठों पर बनाए रखती है। कुछ महिलाएं लिपस्टिक लगाती हैं, लेकिन जब भी वह कुछ खाती-पीती हैं तो लिपस्टिक हट जाती है। लेकिन अगर आप लिप लाइनर को इस्तेमाल करती हैं तो आपको यह समस्या नहीं होगी। हालांकि यह भी जरूरी है कि आप लिप लाइनर को सही तरह से इस्तेमाल करें। तो चलिए आज हम आपको लिप लाइनर लगाने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं-
सही हो लिप लाइनर
लिप लाइनर के इस्तेमाल से पहले यह जरूरी है कि आप अपने लिए सही लिप लाइनर का चयन करें। कुछ महिलाएं अपने लिपस्टिक के कलर से डार्क कलर के लिप लाइनर को यूज करती हैं, जिसके कारण उनके लिप्स की आउटलाइनिंग अलग से नजर आती हैं। जो देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने लिपस्टिक के कलर से मैचिंग लिप लाइनर को ही अपने मेकअप का हिस्सा बनाएं।
इसे भी पढ़ें:ब्यूटी टिप्स- इस तरह करेंगी मेकअप स्पंज का इस्तेमाल तो नहीं दिखेगी चेहरे पर दरार
लिप्स को करें रेडी
अगर आप अपने लिप्स को फुलर व खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो लिप लाइनर लगाने से पहले लिप्स को रेडी करें। कुछ महिलाएं सोचती हैं कि लिप मेकअप का पहला स्टेप लिप लाइनर लगाना है, जबकि ऐसा नहीं है। लिप लाइनर लगाने से पहले आप लिप्स को एक्सफोलिएट करें। यह आपके लिप्स के डेड स्किन सेल्स को हटाकर उसे खूबसूरत बनाएगा। इसके बाद लिप्स पर बाम लगाएं। कुछ देर बाद ही आप लिप लाइनर का यूज करें।
लिप्स को करें फिल
मैंने आपसे कहा था कि लिप लाइनर की मदद से लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाया जा सकता है। हालांकि ऐसा तभी होता है, जब आप लिप लाइनर को सही तरह से इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, कुछ महिलाएं लिप लाइनर की मदद से सिर्फ लिप्स को आउटलाइन करती हैं, जबकि आपको लिप लाइनर से आउटलाइन करने के बाद लिप्स को फिल भी करना चाहिए। अगर आप इस तरह से लिप लाइनर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपके लिप्स अधिक खूबसूरत लगते हैं। वहीं दूसरी ओर, लिप लाइनर से लिपस्टिक को फिल करने से एक लाभ यह भी होता है कि अगर लिपस्टिक हट भी जाती हैं तो भी लिप लाइनर आपके लिप्स को कलर देता है।
इसे भी पढ़ें:बेहद आसान मेकअप और ब्यूटी टिप्स एक्सपर्ट से जानिए
पेंसिल को जरूर करें शार्प
यह एक ऐसा जरूरी टिप है, जिस पर अधिकतर महिलाओं का ध्यान ही नहीं जाता, लेकिन इस छोटी सी मिसटेक्स के कारण आपके लिप्स का पूरा लुक बिगड़ जाता है। अगर आप सच में चाहती हैं कि आपके लिप्स को एक बेहतर शेप मिले तो यह बेहद जरूरी है कि हर बार इस्तेमाल से पहले आप लिप लाइनर पेसिंल को जरूर शार्प करें। इससे आपके लिप्स को एक अलग ही लुक मिलता है।( मेकअप के बारे में ये सीक्रेट्स भी जानती हैं)
इन टिप्स को पढ़ने के बाद आप भी अपने होंठों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा पाएंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों