मेकअप करते समय अपने लुक को यूनिक बनाने के लिए आप अलग-अलग कलर की लिपस्टिक को मेकअप का हिस्सा बनाती होंगी। वैसे इन दिनों मेकअप में कई तरह की वैरायटी देखने को मिलती है और यह वैरायटी सिर्फ लिपस्टिक के कलर तक ही सीमित नहीं है। जिस तरह लिपस्टिक में कई वैरायटी होती है, ठीक उसी तरह उसे लगाने का तरीका भी अलग होता है। लिक्विड लिपस्टिक को अगर सही तरह से ना लगाया जाए तो इससे आपका पूरा लुक ही बिगड़ जाता है।
हालांकि हम अनजाने ही लिक्विड लिपस्टिक को अप्लाई करते समय कुछ गलितियां कर बैठती हैं। इस लेख में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बता रहे हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी उन गलतियों से बच सकेंगी और लिक्विड लिपस्टिक को अप्लाई करके एक परफेक्ट लुक पा सकेंगी-
अमूमन हम लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करना जरूरी नहीं समझते, हालांकि यह एक बेहद जरूरी स्टेप है। यदि आप अपने लिप्स को एक्सफोलिएट नहीं करती हैं तो इससे कुछ ही समय में आपके लिप्स क्रैक्ड नजर आते हैं। इसलिए पहले लिप्स को एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएशन के लिए आप वैसलीन या किसी थिक लिप बाम को अपने लिप्स पर लगाकर एक मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक नरम कपड़ा लेकर उससे लिप्स को वाइप आउट करें। अतिरिक्त लिप बाम के साथ-साथ आपके होंठों की सूखी और परतदार त्वचा भी निकल जाएगी। आप चाहें तो इसे हटाते समय टूथब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक के बारे में नहीं जानती होंगी आप ये बातें, जानकर होगी हैरानी
लिप्स को एक्सफोलिएट करने के बाद उसे मॉइश्चराइज करना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आपके लिप्स हाइड्रेट नहीं होंगे तो आपको बेस्ट लुक नहीं मिलता। हालांकि हम लोग इस ओर भी कम ही ध्यान देते हैं। खासतौर से अगर आप मैट लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करना चाहती हैं तो पहले लिप बाम लगाना बिल्कुल भी ना भूलें।
यह एक ऐसी गलती हैं, जो हम में से अधिकतर महिलाएं करती है। दरअसल, हम जल्दी में होते हैं और लिक्विड लिपस्टिक को ऐसे ही लगा लेती हैं। लिप लाइनर के बिना लिक्विड लिपस्टिक लगाने से आपके होठों को सही आकार नहीं मिलेगा। इसलिए अपने होंठों पर न्यूड लाइनर के साथ या फिर अपने शेड की लिपस्टिक की ही लिप पेंसिल का इस्तेमाल करें।
जब आप नार्मल लिप्स को अप्लाई करती हैं तो उसे बाद में हल्का प्रेस करती हैं। ऐसा हम सभी करते हैं। लेकिन लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय इस स्टेप को करने से बचना चाहिए। अगर आप अपने लिप्स को प्रेस करती हैं तो इससे आपकी लिपस्टिक पैची हो जाती है और पूरा लुक बिगड़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: होंठों पर लिपस्टिक लगाने ये है सही तरीका, इस तरह नहीं फैलेगी लिपस्टिक
लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करते हुए उसे कई लेयर्स में नहीं लगाना चाहिए। इससे वह काफी चिपचिपी नजर आती है। मैट लिक्विड लिपस्टिक काफी जल्दी सूख जाती है, जिसके कारण ही महिलाएं लिपस्टिक की कई लेयर्स लगाती हैं। हालांकि लिक्विड लिपस्टिक लगाने का यह तरीका भी गलत है। इसलिए लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद उसे डैब करें और फिंगर्स की मदद से ब्लेंड करें। यह लिपस्टिक की even layer आपके लिप्स पर लगाएगा।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी से।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।