बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का latest obsession बना winged आईलाइनर

आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस winged shape आई लाइनर से साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखाई दे रही है।
Samridhi Breja

आजकल महिलाओं में आईलाइनर लगाने का क्रेज काफी हद तक बढ़ गया है। खासकर जॉब करने वाली महिलाएं आईलाइनर लगाना बेहद पसंद करती है। लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि आईलाइनर लगाना एक कला है तभी तो बॉलीवुड की हसीनाएं आजकल इस कला के साथ अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगा रही हैं। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं, लेकिन अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए एक्सपेरिमेंट करना सभी को पसंद आता है इसलिए आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस winged shape आई लाइनर के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखाई दे रही हैं। अगर आप भी अपनी खूबसूरती के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जरूर inspire हों।

1 ईशा गुप्ता की curvy eyes

ईशा के अपने आईलाइनर स्टाइल ने एक बार फिर साबित कर दिया की उनका अंदाज बॉलीवुड में सबसे अलग है, तभी तो उन्होंने अपनी eyes को एक अलग लुक देते हुए curvy winged आईलाइनर से अपने बोल्ड अंदाज को बरकरार रखा है। साथ ही nude कलर की लिपस्टिक में ईशा बेहद हॉट लग रही हैं। अगर आप भी हॉट लुक चाहती हैं तो ईशा से जरूर इस तरह से आईलाइनर लगाएं।

2 सोनम का हॉट अंदाज

सोनम बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस मानी जाती हैं तभी तो Cannes में कैरी किया गया उनका ये लुक उन पर काफी फब रहा है। इस लुक में सोनम ने garnet कलर की लिपस्टिक के साथ winged आईलाइनर लगाया है जिसमें वो सबसे unique लग रही हैं। अगर आप भी सबसे स्टाइलिश और unique दिखना चाहती हैं तो सोनम का Cannes लुक try करना ना भूलें।

Read more : अगर करना है अपने स्टाइल में बदलाव तो सोनाक्षी से लें कुछ टिप्स

3 दीपिका की बोल्ड eyes

इंटरनेशनल स्टार दीपिका का फैशन सेंस तो लाजवाब है ही लेकिन अपनी खूबसूरती को बरकरार कैसे रखना है ये वो अच्छी तरह से जानती हैं तभी तो अपने eyes को एक अलग लुक देने के लिए दीपिका ने ब्रॉड winged आईलाइनर के साथ अपनी eyes को हाईलाइट किया साथ ही nude कलर की लिपस्टिक लगई है जिसमें वो बेहद बोल्ड लग रही हैं। अगर आपको भी अपनी eyes को हाईलाइट करना पसंद है तो दीपिका का ये लुक जरूर try करें।

4 सोनाक्षी सिन्हा की दिलकश अदा

वैसे तो सोनाक्षी की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है लेकिन जब बात हो अदाओं की तो सोनाक्षी किसी से कम नहीं है तभी तो सोनाक्षी ने broad winged आईलाइनर के साथ मैट पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ अपनी आईस को एक स्टाइलिश लुक दिया। अगर आप भी अपनी आईस को एक स्टाइलिश लुक देना चाहती है तो सोनाक्षी का स्टाइल जरूर try करें।

5 जैकलिन की सोबर eyes

वैसे तो जैकलिन बेहद खूबसूरत है लेकिन इस सोबर अंदाज में वे बेहद elegant लग रही हैं। जैकलिन ने इस लुक में सोबर winged आईलाइनर के साथ बड़ी ही खूबसूरती से खेला है। साथ ही पिंक कलर की लिपस्टिक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप भी सोबर के साथ-साथ खूबसूरत भी लगना चाहती हैं तो जैकलिन का ये अंदाज जरूर try करें।

6 ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्पल eyes

वैसे तो मम्मी ऐश बेहद खूबसूरत हैं। उनकी नशीली आंखों की एक अलग ही अदा है लेकिन इस अदा को और नशीला कैसे बनाया जाये, ये ऐश को खूब अच्छे से मालूम है तभी तो ऐश ने winged आईलाइनर के साथ पर्पल कलर का काजल लगाया है। इसके साथ उन्होंने जो nude कलर की लिपस्टिक लगाई है वो उनकी खूबसूरती में चार चांद रही है। अगर आप भी अपनी आंखो को एक अलग लुक देना चाहते हैं तो ऐश से जरूर inspire हो।

7 अदिति राव हैदरी की गॉर्जियस eyes

वैसे तो अदिति की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं लेकिन उन्हें अपनी खूबसूरती से खेलना बेहद पसंद है इसलिए तो इतने सोबर अंदाज में अदिति ने विंगड आई लाइनर के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इस तरह के सोबर अंदाज को आप भी try कर सकती हैं।

Read more : इस वेडिंग सीज़न रेड कलर की लिपस्टिक से हो गये है bore तो try ये नए लिप कलर्स

Bollywood Actresses Winged Eyeliner Beauty Style Fashion Sonakshi Sinha Sonam Kapoor Deepika Padukone Padmavati Ittefaq Jacqueline Fernendez Aishwarya Rai Bachchan Celebs सोनाक्षी सिन्हा ऐश्वर्या राइ बच्चन सोनम कपूर Cannes बॉलीवुड इत्तेफाक