हम सबको मालूम है कि जब भी कॉस्मेटिक की बात होती है तो महिलाएं काफी एक्साइटेड हो जाती हैं। और हों भी क्यों ना... आखिर में जब वो इन सारे beautiful pieces को कैरी करती हैं तो अच्छे कॉम्पलीमेंट्स भी तो पाती हैं। इसी वजह से तो महिलाएं इन कॉस्मेटिक्स को खरीदने में काफी पैसे खर्च करती हैं। आपके मेकअप बॉक्स में बहुत सारे क्रीम, सीरम और लोशन होंगे... लेकिन आपको भी मालूम है कि आपका मेकअप बॉक्स लिपस्टिक से ही पूरा होता है।
लेकिन अच्छी लिपस्टिक खरीदी कैसे जाए?
ये सवाल, कई महिलाओं के मन में आते हैं। क्योंकि हर महिला लिपस्टिक खरीदते वक्त confused जरूर होती है। उनका confused होना लाजिमी भी है क्योंकि कई लिपस्टिक में लैड और सीसा व दूसरे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण होंठ खराब हो जाते हैं।
तो अगर आप भी अपने होंठों को सुंदर बनाना चाहती हैं व अच्छी लिपस्टिक खरीदना चाहती हैं तो ये रहे टिप्स। ब्यूटी एक्सपर्ट प्रिया अग्रवाल यहां हमें बता रही हैं कि थोड़ा सा ध्यान देकर हम कैसे अच्छी लिपस्टिक खरीद सकते हैं।
हमेशा अपनी जरूरत के अनुसार ही लिपस्टिक खरीदें। स्टोर में बहुत सारे शेड्स और कंपनी के लिपस्टिक available होते हैं। जैसे cream, matte touch lipstick, frost finish और shimmer lipsticks। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको कैसी लिपस्टिक चाहिए।
अपने होंठों और फेस टोन के अनुसार लिपस्टिक चुनें। समझें कि किस तरह के कलर आपके होंठो पर कैसा impact डालते हैं। इसलिए हमेशा सही शेड की लिपस्टिक चुनें। डीप शेड की लिपस्टिक आपके होंठों को छोटा और ब्राइड शेड की लिपस्टिक आपके होंठों को बड़ा दिखाती है।
लिपस्टिक की खरीदारी करते समय उसमें लिखे अलर्टनेस को जरूर पढ़ लें। इससे आप किसी भी तरह का धोखा खाने से बच जाएंगी। स्टोर पर जाने से पहले एक बार इंटरनेट पर लिपस्टिक के swatches और reviews पढ़ लें। इससे आपको दूसरों के एक्सपीरियंस भी पता चल जाएंगे और आप लिपस्टिक खरीदने के दौरान सही डिसिज़न ले पाएंगी।
लिपस्टिक खरीदने से पहले हमेशा एक बार जरूर ट्राय करें। कुछ शेड हमारे स्किन टोन और पर्सनेलिटी के साथ मैच नहीं करते। इसलिए हमेशा देखकर ही लिपस्टिक खरीदें। इतना ही नहीं अगर आप किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचना चाहते हैं तो किसी भी तरह के testers को ट्राय ना करें जिन्हें sanitize नहीं किया गया है।
हमेशा लिपस्टिक एक्सपायरी डेट चेक करके खरीदें। लिपस्टिक की लाइफ मैन्युफेक्चर होने के बाद तीन साल तक की होती है। इसलिए उनको खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। कई बार अच्छे स्टोर्स भी पुराने लिपस्टिक बेचते हैं। तो Be aware!
हमेशा दिमाग में cost तय कर लें। उससे अधिक की लिपस्टिक खरीदना पैसे को फालतू खर्च करने के बराबर होगा। इन दिनों तो आप अपने तरह के शेड्स हर तरह के ब्रांड में पा लेंगी। तो आपको अपने मनपसंद शेड्स की लिपस्टिक खरीदने के लिए बजट से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा exchange policies को भी track करते रहें। हमेशा लिपस्टिक पर exchange और buy back policies चेक करते रहें।
लिपस्टिक को कभी भी ऑनलाइन नहीं खरीदना चाहिए। खासकर nude shades की लिपस्टिक तो बिल्कुल भी नहीं। अगर आप उन्हें पहले यूज़ कर चुकी हैं तो ऑनलाइन खरीदने का रिस्क ले सकती हैं।
उन लिपस्टिक को ना खरीदें जिनमें parabens हों। ये नुकसानदायक होते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।