Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:34 AM IST
herzindagi
easy eye makeup for beginners

1 मिनट 30 सेकेंड के इस हैक को अपनाएं और खूबसूरत आंखें पाएं, आसान Makeup Tips जानें

अगर आपके पास समय कम है, लेकिन आप चाहती हैं कि आपकी आंखें बड़ी, ग्लैमरस और खूबसूरत दिखें, तो यह 1 मिनट 30 सेकेंड का आसान आई मेकअप हैक आपके बहुत काम आएगा। आइए जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान मेकअप टिप्स।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 21:38 IST

अगर सुबह ऑफिस की जल्दी हो, किसी फंक्शन में अचानक जाना पड़ जाए या फिर रोजाना के लुक में थोड़ा सा ग्लैमर जोड़ना हो, तो सबसे ज्यादा फोकस आंखों पर ही जाता है। क्योंकि सही आई मेकअप आपके पूरे चेहरे की खूबसूरती को मिनटों में निखार सकता है। लेकिन अक्सर समय की कमी की वजह से हम आई मेकअप को या तो छोड़ देते हैं या फिर ठीक से कर नहीं पाते। ऐसे में अगर आपको सिर्फ 1 मिनट 30 सेकेंड में अपनी आंखों को बड़ा, डिफाइन और अट्रैक्टिव बनाना हो, तो यह आसान मेकअप हैक आपके बहुत काम आ सकता है। आइए जानते हैं कैसे कम समय में परफेक्ट आई लुक पाया जा सकता है।

आई प्राइमर लगाएं?

आई प्राइमर से बहुत अच्‍छा बेस तैयार होता है। इसके बाद कंसीलर से आंखों के आस-पास के ब्‍लैक पैच को कवर कर लें। इससे आपको आंखों पर अन्‍य मेकअप के प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने में आसानी होगी।

आई लाइनर कैसे लगाएं?

अगर आपको जल्‍दी और ग्‍लैमरस लुक चाहिए, तो आपकेा कैट आई लुक ट्राई करना चाहिए। यह बहुत आसान तरीका होता है आंखों पर आई लाइनर लगाने का। आप अपर ओर लोअर आई लिड पर आईलाइनर लगाए और दोनों ही कोनो को बाहर की ओर खींचें। इसे कर्व अंदाज में बाहर लेकर आएं ताकि दोनों लाइनें एक दूसरे से जुड़ जाएं।

यह भी पढ़ें- Kajal Hacks: काजल लगाते समय न करें ये गलत‍ियां, छोटी आंखें भी द‍िखेंगी बड़ी

eye makeup tips

आंखों को बड़ा कैसे दिखांए?

आंखों को बड़ा दिखाना बहुत आसान है। इसके लिए आप काजल पेंसिल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। वहीं ब्‍लैक की जगह आपके व्‍हाइट कलर की पेंसिं का इस्‍तेमाल करना चाहिए। जितना हो सके आईलाइनर को पताला लगाएं। ऐसा करने से भी आपकी आंखें पतली नजर आएंगी। इसके बाद आप मसाकारा भी लगा सकती हैं, जो आपकी आंखों और भी ज्‍यादा बड़ा और डिफाइन दिखाएगा।

आंखों पर कैसे लगाएं आई शैडो?

बहुत सी महिलाओं को आंखों पर आई शैडो लगाना नहीं आता है। वहीं कुछ को आई शैडो में रंगो का सही चेयन करना नहीं आता है। अगर आपको बहुत मैसी नहीं करना है, तो आपको आंखों पर लाइट शेड के कलर्स का प्रयोग करना चाहिए।

quick eye makeup tutorial

इसी के साथ आपका 1 मिनट 30 सेकंड में आई मेकअप पूरा हो जाएगा। आप इस तरह का आई मेकअप रोज कर सकती हैं और अपनी ड्रैस से मैच करते हुए आई शेड कलर्स का चुनव कर सकती हैं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Eyebrow Growth Expert Tips: छोटी और आधी आइब्रो ने कर दिया है खूबसूरती को कम, तो एक्सपर्ट से जानें ग्रोथ बढ़ाने के तरीके

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसे ही ब्यूटी और मेकअप टिप्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।