
What To Do If Holi Colour Gets In Eyes: होली रंगों का त्योहार है, लेकिन सावधानी न बरतने पर मस्ती और खुशियों भरा माहौल कभी-कभी परेशानी का कारण बन जाता है। रंग खेलते समय अगर गुलाल या पक्का रंग आंखों में चला जाता है, जिससे तेज जलन, खुजली और आंख लाल हो सकती है। कई बार लोग आंखों में रंग जाने पर पैनिक या घबरा कर आंख रगड़ने लगते हैं, जो जलन को बढ़ा देता है, लेकिन इस स्थिति में परेशान होने के बजाय समझदारी से काम लेना जरूरी होता है। बाजार में मिलने वाले कलर्स में मौजूद केमिकल आंखों की पुतली को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसे में तुरंत किए गए कुछ घरेलू उपाय न केवल आंखों को राहत देने का काम करते हैं बल्कि खतरे को भी टाल सकते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे बचाव के तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे आंख में रंग पड़ने पर तुरंत अपना सकती हैं।

आंख में रंग जाने पानी से धुलें। सबसे पहले ठंडे और साफ पानी के छींटे मारें। अपनी आंखों को बार-बार तब तक धोएं जब तक कि रंग पूरी तरह बाहर न निकल जाए। ध्यान रहे कि पानी की धार बहुत तेज न हो, वरना इससे कॉर्निया को चोट पहुंच सकती है।
इसे भी पढ़ें- होली के बाद बिना घिसे मिनटों में निकल जाएंगे कपड़ों से रंगों के दाग....वायरल हैक आएगा काम
आंख जब भी कोई भी चीज जाती हैं, तो जलन होने लगती है। ऐसे में लोग तुरंत आंख रगड़ने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी आंख में और जलन पैदा कर सकता है। रंग जाने पर आंखों को मलने की गलती न करें। रंगों में मौजूद छोटे-छोटे कांच के कण या केमिकल्स रगड़ने से आंखों में घाव पैदा कर सकते हैं।
अगर पानी से धोने के बाद भी आंख में कुछ चुभ रहा है, तो साफ और मुलायम सूती कपड़े को गीला करके धीरे से आंखों के कोनों को साफ करें। गंदे हाथों या रूमाल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- होली के लिए रंगों की करने जा रही हैं खरीदारी, ऐसे करें Chemical Free Colour की पहचान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।