
How to remove Holi Color Stain From Clothes: होली के त्योहार पर भारत में एक अलग ही धूम होती है। हर कोई खुशी से इस दौरान झूम रहा होता है। आप रंगों के इस त्योहार पर खुद को रंगों से बचा नहीं सकते। इस दिन हर कोई गुलाल-अबीर से रंगा होता है। अक्सर लोग अपने सबसे खराब कपड़े पहनकर ही होली खेलते हैं, लेकिन कई बार दोस्त आपके अच्छे कपड़ों पर भी रंग डाल देते हैं। कई बार तो घर से किसी काम के लिए निकलते ही लोग रंग डाल देते हैं। इससे अच्छे और महंगे कपड़े भी खराब हो जाते हैं।
होली पर आपके भी कपड़ों पर रंग लग गया है, तो आप एक आसान तरीके से किसी भी तरह के फैब्रिक और रंग के कपड़े से रंग छुड़ा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे घोल के बारे में बताया गया है, जो आपके होली वाले कपड़ों से हर दाग को साफ कर सकता है। आइए जानें, कपड़ों पर लगे होली के रंगों का दाग कैसे साफ करें?
यह भी देखें- कपड़ों से रंगों के दाग हटाने के लिए अभी से बनाकर रख लें यह खास पेस्ट, साफ करने में नहीं होगी परेशानी

कपड़ों से होली के रंगों का दाग साफ करने के लिए आपको सबसे पहले नींबू काटकर डालना है। अब इसी घोल में विनेगर और नमक भी मिला लें। इसके बाद, इसमें वॉशिंग पाउडर और एक इनो मिला लें। अब इस घोल को अपने कपड़ों की क्वांटिटी के हिसाब से पानी में मिला लें। इसे एक बर्तन में डालकर गरम कर लें। पानी में उबाल आने तक इसे पकाएं।
जैसे ही आपके घोल वाले पानी में उबाल आ जाए, तब उसमें अपने गंदे कपड़े डाल दें। इसे किसी लकड़ी की मदद से पानी में दबाते रहें। इसमें कपड़ों को एक उबाल आने तक भिगोकर रखें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि आपके कपड़ों का रंग बदला नजर आ रहा है। अब इसे गरम पानी में 10 मिनट रखें। इसके बाद, इसे नॉर्मल पानी की मदद से क्लीन करें। इसे तब तक साफ करें, जब तक कपड़ों से रंगों के दाग ना निकल जाए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।