Thu Feb 26, 2026 | Updated 01:41 AM IST
herzindagi
How To Check Chemical Free Holi Colour

होली के लिए रंगों की करने जा रही हैं खरीदारी, ऐसे करें Chemical Free Colour की पहचान

How To Check Chemical Free Holi Colour: होली के मौके पर हर-तरफ रंगों की धूम देखने को मिलती हैं। इसके लिए लोग बाजार से पहले ही ढेर सारा रंग ले आते हैं, लेकिन अगर इसे खरीदते वक्त ध्यान न रखा जाए, तो यह स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। नीचे लेख में जानें केमिकल फ्री रंग पहचाने के तरीके।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 13:22 IST

How To Identify Fake Herbal Gulal In The Market: हिंदू पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और उससे ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन चारों-तरफ रंग-बिरंगे कलर्स की धूम देखने को मिलती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले मिलावटी और केमिकल वाले कलर कई बार त्योहार के मजे को किरकिरा कर देता है। ऐसे में रंगों की खरीदारी करते वक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप होली के लिए कलर्स खरीदने जा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर खतरनाक रंगों को चुनने से बच सकती हैं।

केमिकल वाले रंगों की पहचान कैसे करें? (3 Ways to Identify Chemical Colors in the Market)

Ways to Identify Chemical Colors in the Market

बाजार में खरीदारी करते समय आप कुछ बेहद आसान तरीकों से असली और नकली रंगों के बीच का फर्क समझ सकती हैं। नीचे देखें

चमक और बनावट पर करें गौर

केमिकल वाले रंगों में अक्सर बहुत ज्यादा चमक होती है। अगर गुलाल को हाथ में लेने पर उसमें छोटे-छोटे चमकीले कण दिखाई दें, तो वह पक्का केमिकल वाला रंग है। नेचुरल गुलाल दिखने में थोड़े फीके या मैट फिनिश वाले होते हैं और छूने में बहुत मुलायम होते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Eco Friendly Holi Colours: टेसू ही नहीं इन फूलों से भी बना सकती हैं नेचुरल कलर्स, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

खुशबू से करें रंग की पहचान

केमिकल वाले रंगों में अक्सर पेट्रोल, केरोसिन या किसी तेज एसिड जैसी गंध आती है। इसके विपरीत, हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों में या तो कोई गंध नहीं होती या फिर उनमें चंदन, गुलाब या हल्दी जैसी प्राकृतिक चीजों की भीनी-भीनी खुशबू आती है।

पानी में घोलकर टेस्ट करें

अगर पॉसिबल हो तो रंग को पानी में घोलकर भी पहचान कर सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा रंग डालकर देखें। अगर रंग पानी में पूरी तरह घुल जाता है और नीचे कोई पाउडर या कचरा नहीं बैठता, तो वह सुरक्षित है। केमिकल वाले रंग पानी में डालने पर सतह पर तैरने लगते हैं या बर्तन की तली में जम जाते हैं।

रगड़कर करें चेक

रंग में अगर मिलावट समझ आ रही है,तो उसे किसी पेपर या पॉलिथीन पर रगड़कर चेक कर सकती हैं। अगर पेपर या पॉलिथीन फट जाती है, तो इसका मतलब उसमें हानिकारक चीज मिली है, जो स्किन को काट सकती है।

रंगों की खरीदारी करते वक्त पैकेट पर चेक करें ये चीजें (How to Identify Chemical Free Holi Colours)

How to Identify Chemical Free Holi Colour

  • जब भी आप रंग या गुलाल का पैकेट खरीदें, तो उस पर दी गई जानकारी को जरूर पढ़ें।
  • पैकेट पर 100% Natural, Organic या Eco-friendly लिखा होना चाहिए।
  • सामग्री की लिस्ट में हल्दी, मक्का का स्टार्च, मेहंदी या फूलों के अर्क का नाम देखें।
  • बहुत ज्यादा गहरे और पक्के रंगों को खरीदने से बचें, क्योंकि इनमें केमिकल की मात्रा सबसे अधिक होती है।

इसे भी पढ़ें- रंग-गुलाल नहीं, कभी पलाश के फूलों से खेली जाती थी होली? जानें इससे कलर बनाने के 3 तरीके

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।