आपके किचन में इस्तेमाल होने वाले कॉर्नस्टार्च के बारे में कितना जानती हैं आप?

आपके घर में रखा कॉर्नस्टार्च किस तरह से काम आता है और उसे कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आइए आपको बताएं।

what is corn starch and its usese

हमारे घरों में कोई न कोई व्यंजन बनाते हुए कॉर्नस्टार्च का उपयोग तो हुआ ही होगा। इसे कुछ लोग कॉर्न फ्लोर समझ लेते हैं, लेकिन दोनों के बीच में बहुत थोड़ा मगर एक अंतर है। इस सफेद रंग के सबस्टेंस का इस्तेमाल किचन और घर में अक्सर होता है। इसे खाने में एक थिकनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और यह बाइंडिंग के लिए भी काफी उपयोग किया जाता है। कई लोगों को इसे सही ढंग से इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में मालूम नहीं होता है।

आज हम आपको इससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी बताने वाले हैं। कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल, इसके अल्टरनेटिव्स और स्टोरेज के टिप्स भी आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं।

कॉर्नस्टार्च और कॉर्न फ्लोर क्या है?

corn starch and corn flour

मकई का आटा एक पीला पाउडर है जो बारीक पिसे, सूखे मकई से बना होता है। वहीं कॉर्नस्टार्च एक महीन, सफेद पाउडर होता है जो मकई की गिरी के स्टार्च वाले हिस्से से बना होता है। आप जहां रहते हैं उसके आधार पर दोनों अलग-अलग नामों से जा सकते हैं। मक्के के आटे का उपयोग अन्य आटे की तरह ही किया जाता है, जबकि कॉर्नस्टार्च का उपयोग मुख्य रूप से ग्रेवी और अन्य व्यंजनों को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है।

किस तरह किया जाता है कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल?

यह अपनी थिकनिंग प्रॉपर्टी के लिए जाना जाता है। पानी के साथ मिलाकर इसे गर्म करने पर यह काफी गाढ़ा हो जाता है और जेलाटिन जैसा एक टेक्सचर प्रदान करता है। आप बेकिंग से पहले फलों को पाई, टार्ट्स और अन्य मिठाइयों में कोट करने के लिए कॉर्नस्टार्च का उपयोग कर सकते हैं। कॉर्नस्टार्च की पतली परत फलों के रस के साथ मिल जाती है और पकने के बाद गाढ़ी हो जाती है। यह पाई और अन्य डेसर्ट को पानी या बहने वाली बनावट से रोकता है।

कॉर्नस्टार्च एक एंटी-केकिंग एजेंट के रूप में उपयोगी है। कटे हुए पनीर के पैकेज में क्लंपिंग न हो इसके लिए कॉर्नस्टार्च की पतली लेयर को उससे कोट किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कॉर्न फ्लोर और कॉर्नस्टार्च के बीच का अंतर?

खाने में कैसे करें इस्तेमाल?

corn starch in cooking

इसे सीधे तौर पर ग्रेवी या अन्य किसी चीज में ननहीं डालना चाहिए, क्योंकि इससे गांठ बन सकती है। इसकी बजाय थोड़ा सा पानी लेकर पहला इसका घोल बनाएं और फिर कॉर्नस्टार्च को ग्रेवी में मिलाएं।

साथ ही कॉर्नस्टार्च वाले मिक्सचर पहले अच्छी तरह उबालकर पकाना चाहिए। थोड़ा गर्म करने के बाद मिश्रण गाढ़ा दिखाई दे सकता है, लेकिन अगर स्टार्च पूरी तरह से जिलेटिनाइज्ड नहीं होगा और ठंडा होने पर नमी छोड़ेगा और पतला हो जाएगा।

न हो कॉर्न स्टार्च तो?

  • आप कॉर्नस्टार्च के विकल्प के रूप में कई तरह की चीजों का उपयोग कर सकते हैं। आप सॉस या ग्रेवी के लिए सादे आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं, बस आपको उसकी क्वांटिटी थोड़ी बढ़ानी पड़ेगी है (इन तीन चीजों से गाढ़ी करें ग्रेवी)।
  • इसी तरह आप कॉर्नस्टार्च न होने पर अरारोट का उपयोग कर सकती हैं। इसी तरह आलू का स्टार्च और साबूदाने का स्टार्च सॉस और ग्रेवी को गाढ़ा करने के काम आता है।

कॉर्नस्टार्च को स्टोर करने का तरीका-

how to store corn starch

कॉर्नस्टार्च को मॉइश्चर अब्सॉर्ब करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रखना महत्वपूर्ण है। इसे ऐसी जगह रखें जहां किसी तरह की ह्यूमिडिटी न हो। इसे अत्यधिक गर्मी से दूर रखें। ठंडी और ड्राई जगह में इसे रखना सबसे अच्छा है (मसालों को इन 2 तरीके से करें स्टोर)।

तो ये है कॉर्नस्टार्च से जुड़ी वो जानकारी जो आपको जरूर पता होनी चाहिए। इसे कैसे और कितना इस्तेमाल करना चाहिए यह बात आपको पता होगी तो आपके लिए इसे कुकिंग में उपयोग करना आसान होगा।

हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें और इसी तरह अपने किचन में मौजूद सामग्रियों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP