
अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते का सच बेशक ये दोनों ही जानते हैं, लेकिन इनके अफेयर के किस्सों का जिक्र अक्सर होता रहता है। रेखा और अमिताभ की नजदीकियां काफी सुर्खियों में रही थीं। 70-80 के दशक में इन दोनों का रिश्ता फिल्मी मैगजीन की हेडलाइंस में रहता था और ये कहना गलत नहीं होगा कि आज भी इनकी कहानी से जुड़े पुराने पन्नों को पलटना फैंस को भी अच्छा लगता है। कहा जाता है कि रेखा और जया एक वक्त पर अच्छे दोस्त हुआ करते थे और रेखा इस बात से नाराज भी हुई थीं कि उन्हें अमिताभ और जया ने शादी में नहीं बुलाया, लेकिन फिर जया और अमिताभ की शादी के बाद अमिताभ का नाम रेखा के साथ जुड़ने लगा और दोनों की नजदीकियां कहीं न कहीं जया-अमिताभ की शादी में तनाव की वजह बनने लगी। क्या आपको पता है कि कपूर परिवार की एक शादी में रेखा जब सिंदूर लगाकर पहुंची थीं, तो जया बच्चन के होश उड़ गए थे और अमिताभ की एक गलती की वजह से इनका अफेयर सबके सामने आ गया था। चलिए आपको बताते हैं ये दिलचस्प किस्सा।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा के अचानक सिंदूर लगाकर पहुंचने पर सभी चौंक गए थे। उस वक्त रेखा के पति की मौत हो चुकी थी और जब वो शादी में लाल बिंदी और सिंदूर लगाए पहुंचीं, तो सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। उस वक्त कई मैगजीन में ये खबरें भी आईं कि रेखा और अमिताभ ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। स्टारडस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि शादी में अमिताभ और जया भी मौजूद थे और रेखा को इस तरह देखकर जया की आंखों से आंसू निकल आए थे। इस बात का जिक्र यासर उस्मान ने 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' नाम की किताब में भी किया है। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी आरके स्टूडियो में हुई थी और जब रेखा इस तरह वहां पहुंचीं और अमिताभ से बातें करने लगीं, तो सभी हैरान रह गए। हालांकि, बाद में रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फिल्म की शूटिंग से सीधे शादी में पहुंची थीं, सिंदूर और मंगलसूत्र उसी शूट का हिस्सा थे और वो इन्हें उतारना भूल गई थीं।

कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ ने अपने अफेयर को सभी की नजरों से छुपाने की कोशिश की थी, लेकिन साल 1978 में गंगा की सौगंध फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक एक्टर ने रेखा के साथ बुरा बर्ताव किया था और इस बात पर अमिताभ आपा खो बैठे थे और फिर रेखा और अमिताभ की नजदीकियों की खबर फिल्मी गलियारों में गूंजने लगी।
रेखा और अमिताभ के रास्ते अलग हुए सालों हो चुके हैं, लेकिन इनकी जिंदगी से जुड़े पुराने किस्से अक्सर सामने आ ही जाते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।