Thu Mar 26, 2026 | Updated 03:31 AM IST HZ Awards 2026
image

Jasmine Masih Kaun Hain: 'साथ रहना हो गया था मुश्किल...' कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह? इस वजह से हुआ था तलाक

सिंगर-रैपर बादशाह की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर कल से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ सीक्रेट वेडिंग कर ली है। इसके बाद से उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह और बेटी को लेकर भी चर्चा बढ़ गई है। चलिए आपको बताते हैं कि उनकी पहली पत्नी कौन हैं?
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 12:10 IST

सिंगर और रैपर बादशाह की दूसरी शादी की खबरें कल से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। बताया जा रहा है कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ सीक्रेट वेडिंग कर ली है। उनके वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा की मां पूनम ने ये तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, सिंगर की तरफ से न ही इस बारे में कोई ऑफिशियल पोस्ट की गई है और न ही कोई फोटो शेयर की गई है। बादशाह की गुपचुप दूसरी शादी के बाद उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह भी चर्चा में आ गई हैं। फैंस उनकी पहली पत्नी और बेटी के बारे में जानना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह कौन हैं?

बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह कौन हैं?

badshah first wife details

बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। बताया जाता है कि कुछ मुलाकातों के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया, लेकिन धीरे-धीरे इनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बादशाह ने बताया था कि उन्होंने शादी के वक्त अपने दिल की सुनी थी और ये फैसला लिया था, लेकिन शादी के बाद अलग-अलग कल्चर की वजह से दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ने लगीं। जैस्मिन हमेशा से विदेश में रही थीं और बादशाह भारत से जुड़े थे। धीरे-धीरे दोनों के लिए एक-दूसरे को समझना मुश्किल हो गया और लाख कोशिशों के बाद भी झगड़े बढ़ने लगे और हालात ठीक नहीं हो पाए। साल 2017 में इनकी बेटी का जन्म हुआ, लेकिन कपल का रिश्ता नहीं सुधरा। इसके बाद साल 2020 में इनका तलाक हो गया। आज जैस्मिन बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह के साथ लंदन में रह रही हैं।

यह भी पढ़ें- कृतिका कामरा से पहले गौरव कपूर ने इस एक्ट्रेस से की शादी, जानें उनकी पहली पत्नी कीरत भट्टल कौन हैं?

दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं बादशाह

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

बादशाह फिलहाल अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को फिलहाल कपल की तरफ से किसी ऑफिशियल पोस्ट का इंतजार है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुच साल से रिलेशन में थे और इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

 

यह भी पढ़ें- Kaun hai Isha Rikhi: कौन हैं ईशा रिखी, जिसके साथ बादशाह की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल?


कृतिका कामरा और गौरव कपूर की वेडिंग फोटोज पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।