
मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। हालांकि इस खबर की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं ईशा रिखी। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वायरल तस्वीरों में दिखने वाली लड़की ईशा रिखी कौन हैं और क्या है पूरा मामला? पढ़ते हैं आगे...
बादशाह की दुल्हन के रूप में चर्चा में आईं ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। इनका जन्म 1993 में चंडीगढ़ में हुआ था। इन्होंने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टान दे' और 'हॅप्पी गो लकी' जैसी सुपरहिट पंजाबी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई।
View this post on Instagram
साल 2018 में रेमो डिसूजा की फिल्म 'नवाबजादे' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। बता दें कि ईशा और बादशाह एक ज्वेलरी एडवरटाइजमेंट में भी साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद से ही उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगीं।
शादी की खबरों को तब हवा मिली जब ईशा की मां, पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ झलकियां साझा कीं। इन वीडियो में बादशाह भूरे रंग के कुर्ते और सुनहरे साफे में नजर आ रहे हैं, वहीं ईशा ने लाल रंग का पंजाबी जोड़ा पहना हुआ है।
View this post on Instagram
वीडियो में दोनों अग्नि के फेरे लेते दिख रहे हैं, तो दूसरे में वरमाला की रस्म की जा रही है। हालांकि, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि ये तस्वीरें हालिया शादी की हैं या किसी पुराने प्रोजेक्ट की, लेकिन फैंस इसे सच मानकर बधाइयां दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें - अंगूरी भाभी का 'सही पकड़े हैं' अब OTT पर, टीवी के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राज करने को तैयार है शो; जानें कब होगी स्ट्रीमिंग?
बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह है, इनका बीता रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा था। उनकी पहली शादी साल 2012 में जैस्मिन से हुई थी और 2017 में उनकी एक बेटी, जेसामी ग्रेस मसीह सिंह हुई। हालांकि, 2019 में दोनों अलग हो गए और अब जैस्मिन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं।
View this post on Instagram
बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में यो यो हनी सिंह के साथ की थी, लेकिन 2012 में वे अलग हो गए। उसी साल बादशाह का पहला स्वतंत्र गाना 'कर गई चुल' आया, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
इसे भी पढ़ें -पोस्टपोन हुई मोहनलाल की 'दृश्यम 3', 2026 में अभिनेता के जन्मदिन पर मिलेगी सस्पेंस की बड़ी डोज; जानें डेट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।