
छोटे पर्दे का सबसे फेमस और कॉमेडी से भरपूर शो 'भाबीजी घर पर हैं!' एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार खबर टीवी एपिसोड्स की नहीं, बल्कि मॉडर्न कॉलोनी के किरदारों की एक पूरी फिल्म की है। जी हां, 'सही पकड़े हैं' फेम अंगूरी भाभी, विभूति नारायण और तिवारी जी की यह मशहूर पलटन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। अगर आप भी कानपुर की इस मजेदार मंडली के फैंस हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां, इनकी नई फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं' जल्द ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भाबी जी की ओटीटी टीवी या मोबाइल पर कब आने वाली है। पढ़ते हैं आगे...
यह फिल्म मशहूर सिटकॉम 'भाबीजी घर पर हैं' का एक 'स्पिन-ऑफ' है यानि शो के चहेते किरदार अब एक अलग कहानी और एडवेंचर के साथ नजर आने वाले हैं। Zee Cinema द्वारा बनाई गई यह फिल्म 90 के दशक के सुपरहिट शो श्रीमान श्रीमती की विरासत को आगे बढ़ाती है।

फिल्म की कहानी कानपुर की गलियों से निकलकर एक एडवेंचर की तरफ लेकर जाती हैं, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ ढेर सारा ड्रामा भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है, जिन्होंने सालों से इस शो को घर-घर में फेमस बनाया है।
इसे भी पढ़ें - Cocktail 2 Teaser: 'कॉकटेल 2' का टीजर देख झूम उठे फैंस, सोशल मीडिया पर शुरू हुई पुरानी यादों की लहर
फिल्म की सबसे बड़ी बात इसकी स्टारकास्ट है। इसमें आसिफ शेख यानि विभूति जी, रोहिताश्व गौर यानि तिवारी जी, शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) और विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाभी) की मुख्य चौकड़ी तो है ही, साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन, दिग्गज अभिनेता मुकेश तिवारी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे कलाकार भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे।

जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उनके लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 3 अप्रैल को होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्टर साझा करते हुए प्लेटफॉर्म ने लिखा है कि मॉडर्न कॉलोनी की पलटन अब 'फन ऑन द रन' के लिए पूरी तरह तैयार है।
बता दें कि साल 2015 में शुरू हुआ यह शो इतना सफल रहा है कि इसके पात्रों पर आधारित एक और शो 'हप्पू की उलटन पलटन' भी सुपरहिट साबित हुआ। अब देखना यह है कि बड़े पर्दे के बाद डिजिटल की दुनिया में यह फिल्म दर्शकों को कितना हंसा पाती है।
इसे भी पढ़ें - The 50 Winner: शिव ठाकरे ने अपने नाम किया 'द 50' का खिताब, फैन को मिले 50 लाख; पहले भी इन रियलिटी शोज में दिखा चुके हैं दम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।