Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:43 AM IST
Dipika Kakar Latest Vlog

'मैं थोड़ी हिल गई हूं...', दीपिका कक्कड़ को दोबारा सिस्ट होने के बाद लग रहा है इस बात का डर; बोलीं- रुहान के साथ...

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं। वो अक्सर अपने वीडियोज के जरिए फैंस के साथ अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस के लिवर में दोबारा सिस्ट हो गई थी। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि दोबारा सिस्ट होने के बाद उन्हें एक बात का डर सता रहा है। अपने बेटे रुहान को लेकर भी इमोशनल बात कही है।
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 18:57 IST

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी सेहत को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। दीपिका को पिछले साल लिवर कैंसर हुआ था, जिसके बाद से वो इलाज में हैं। इसके बाद उनकी कई घंटे लंबे सर्जरी हुई थी और उनके लिवर का कुछ हिस्सा निकाल दिया गया था। कुछ महीने पहले दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका की ओरल कीमोथेरेपी चल रही है। हालांकि, इसके बाद मार्च में दीपिका को लिवर में दोबारा सिस्ट हुई थी और दीपिका को फिर सर्जरी करवानी पड़ी थी। इसके बाद से दीपिका परेशान हैं। जब उनके दोबारा ब्लड टेस्ट हुए थे, तब भी वो काफी घबरा रही थीं और उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में इमोशनल होकर इस बात का जिक्र भी किया था। हाल ही में दीपिका ने एक और वीडियो शेयर किया है और बताया है कि दोबारा सिस्ट ने कैसे उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया है, उन्होंने अपने बेटे रुहान को लेकर भी इमोशनल बात कही है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

दोबारा सिस्ट होने के बाद दीपिका को हो रही है घबराहट

दीपिका ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि जबसे उन्हे दोबारा सिस्ट हुई थी, तबसे उन्हें घबराहट होने लगी है। उनके मन में ये डर बना रहता है कि कहीं सिस्ट दोबारा न हो जाए। उन्होंने कहा, "ये जो दोबारा सिस्ट हुई है, इसने मुझे अंदर तक हिलाकर रख दिया है। मैंने काफी कुछ बदला है, डाइट में भी कई चीजें जोड़ी हैं, लेकिन फिर भी मन में डर रहता है।" एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि महिलाओं का शरीर बहुत जटिल होता है और इस सफर ने उन्हें ये भी सिखा दिया है कि रोजाना महिलाएं कितनी चीजों के साथ डील करती हैं, लेकिन फिर भी मजबूत बनी रहती हैं। एक्ट्रेस व्लॉग में अपने बेटे रुहान को लेकर भी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने वीडियो में कहा, "मैं जबसे बीमार हुई हूं, रुहान को भी वक्त नहीं दे पा रही हूं...कभी-कभी ज्यादा थकान होती है...मैं सो जाती हूं, तो कभी उसके साथ बिल्कुल वक्त ही नहीं बिता पाती हूं...बीमार होने पर सब कुछ बदल जाता है।"

यह भी पढ़ें- 'जो होना है वो होकर रहेगा...', दीपिका कक्कड़ को सता रहा है इस बात का डर, कैंसर से जंग के बीच रोते हुए पति शोएब इब्राहिम संग शेयर किया वीडियो

व्लॉग्स में अक्सर इमोशनल नजर आती हैं दीपिका कक्कड़

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

दीपिका कक्कड़ अक्सर अपने यूट्यूब व्लॉग्स में इमोशनल नजर आती हैं। वो कई बार अपने ट्रीटमेंट और बीमारी को लेकर बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जब भी कमजोर पड़ती हैं, तो शोएब उन्हें हिम्मत देते नजर आते हैं। दीपिका कक्कड़ का कुछ वक्त पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने बेटे रूहान को नमाज पढ़ना सिखा रही थीं। इसे लेकर जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की थी, तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।


यह भी पढ़ें- 'थोड़े दर्द में है लेकिन...', दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर पति शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट, फैंस से कहा दुआ के लिए शुक्रिया


दीपिका कक्कड़ के सभी फैंस फिलहाल उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/ Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।