herzindagi
image

'घर में वो सब नहीं दिखाया...', अशनूर कौर ने 'बिग बॉस 19' की एडिटिंग पर उठाए सवाल; बोलीं-मेरे खिलाफ नैरेटिव सेट किया जा रहा था

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट अशनूर कौर ने शो के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि घर के अंदर काफी कुछ ऐसा हुआ, जो एपिसोड तो क्या लाइव फीड में भी नहीं दिखाया गया है। उन्होंने कई मुद्दों पर स्टैंड लिया, कई झगड़े भी किए, लेकिन वो फुटेज एडिट कर दी गई।
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 22:07 IST

बिग बॉस 19 को खत्म हुए लगभग 1 महीने का समय हो चुका है। शो के कई कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। तान्या मित्तल से लेकर अशनूर कौर और गौरव खन्ना तक, सीजन के इन कंटेस्टेंट्स को ढेर सारा प्यार मिल रहा है और वो इंटरव्यूज के दौरान शो से जुड़ी बातें करते भी नजर आ रहे हैं। अशनूर कौर बिग बॉस 19 की चर्चित सदस्य रहीं और पूरे सीजन उनसे जुड़ी बातें सुर्खियां बटोरती रहीं। फिनाले से पहले उन्हें तान्या मित्तल संग फिजिकल वॉयलेंस करने के चलते शो से निकाल दिया गया था। हाल ही में अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि एडिटिंग के दौरान उनके कई जरूरी मूमेंट्स को काट दिया गया और इसी वजह से उनके बारे में दर्शकों के मन में एक अलग छवि बन गई। चलिए आपको बताते हैं कि अशनूर ने क्या कहा है?

अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 की एडिटिंग को लेकर उठाए सवाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट अशनूर कौर ने शो की एडिटिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि बिग बॉस के मेकर्स ने एडिटिंग के दौरान कई उनके सफर के कई जरूरी पलों को काट दिया। अशनूर कौर ने इस बातचीत के दौरान ये भी कहा कि उन्होंने वापस घर आकर अपनी मां से पूछा कि क्या ये फाइट दिखाई गई? क्या वो झगड़ा दिखाया गया या वो जो मैंने किया था, वो दिखाया गया? इस पर उनकी मम्मी ने जवाब दिया कि ये सब नहीं दिखाया गया। अशनूर कौर ने सीधे तौर पर मेकर्स पर इल्जाम लहाते हुए कहा कि उन्होंने घर में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी, स्टैंड भी लिया और झगड़े भी किए, लेकिन वो सब एडिटिंग में काट दिया गया और इसी वजह से उनके बारे में ये नैरेटिव बन गया कि उनका घर में योगदान नहीं है या घर में उनका बॉन्ड सिर्फ एक इंसान के साथ है। अशनूर की मानें तो एपिसोड ही नहीं, बल्कि लाइव फीड से भी इन पलों को काट दिया गया।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में टास्क के दौरान हंगामा! अशनूर कौर ने तान्या मित्तल को तख्ती से मारा, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, ट्रेंड हुआ 'EvictAshnoorkaur'

अशनूर कौर के बिग बॉस 19 के सफर के बारे में कहीं गई थीं ये बातें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

अशनूर कौर के गेम को लेकर बिग बॉस 19 में कई बार सवाल उठाए गए। सलमान खान ने वीकेंड के वॉर पर कई बार कहा कि घर में उनका बॉन्ड सिर्फ अभिषेक के साथ दिखता है और वो घर के मुद्दों पर बात करती नजर नहीं आती हैं। अब अशनूर ने साफ शब्दों में कहा कि उनके बारे में जो भी परसेप्शन बना, उसके पीछे की वजह एडिटिंग रही।

 

यह भी पढ़ें- बिग बॉस से बाहर होने के बाद अशनूर कौर के बचपन का Video Viral, फैंस ने अभिषेक बजाज से पूछा यह सवाल

 

बिग बॉस 19 को खत्म हुए तो फिलहाल लगभग 1 महीने का वक्त हो चुका है, लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स अभी भी इंटरव्यूज और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी बातों का जिक्र कर रहे हैं और फैंस को भी ये बातें पसंद आ रही हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Ashnoor Kaur

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।