
इंस्टाग्राम पर हम सभी अच्छा-खासा समय गुजराते हैं। फिर चाहे वह एंटरटेनमेंट के लिए हो,जरूरी जानकारी के लिए या फिर दोस्तों से बात करनी हो। कई बार तो हम अपने पार्टनर से भी इंस्टाग्राम पर बात करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो थोड़ा संभाल जाएं क्योंकि मेटा लंबे समय से फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के मैसेजिंग सिस्टम को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए मेटा इंस्टाग्राम के चैट प्राइवेसी को लेकर एक चेंज करने जा रहे हैं, जिसके तहत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन चैट फीचर बंद हो जाएगा। नीचे लेख में जानिए यह होने से यूजर्स को क्या बदलाव देखने को मिलेगा?

इस बदलाव को जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर क्या है? एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक प्रकार का सेफ्टी फीचर है, जो यह तय करती है कि आपका भेजा गया मैसेज केवल आप और आपका रीडर यानी जिसे आप भेज रही हैं वह ही देख पाएगा। इसके बीच में किसी भी प्रकार को कोई भी थर्ड पार्टी ऐप का हस्ताक्षेप नहीं होता है। यहां तक कि मेटा या फिर खुद इंस्टाग्राम का।
इसे भी पढ़ें- Instagram पर चैट्स को अब कर सकती हैं गायब, यहां देखें आसान तरीका

दूसरा सवाल कि मेटा द्वारा लाया गया यह नियम कब से बदलेगा? बता दें कि 8 मई 2026 से इंस्टाग्राम पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएग।
इसके बाद, इंस्टाग्राम पर सीक्रेट कन्वर्सेशन या एन्क्रिप्टेड चैट करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर यह जानकारी अपडेट की है और यूजर्स को ऐप के अंदर नोटिफिकेशन भी भेजने शुरू कर दिए हैं।
अगर आपकी कोई जरूरी एन्क्रिप्टेड चैट है, तो 8 मई से पहले Settings में जाकर अपना डेटा डाउनलोड कर लें।

अगर आप वर्तमान में इंस्टाग्राम पर Secret Conversations (एन्क्रिप्टेड चैट्स) का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको ऐप के अंदर एक बैनर या नोटिफिकेशन दिखाई देगा, जिसमें डेटा डाउनलोड करने का लिंक भी दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- अब कोई नहीं करेगा परेशान, इंस्टाग्राम पर खुद को 'Offline' दिखाने का तरीका; जानें कहां छिपी है ये सेटिंग?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।