
आजकल ज्यादातर लोगों का समय इंस्टाग्राम पर रील्स (Reels) सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फीचर है। चाहे मनोरंजन हो या नॉलेज, लोग घंटों-घंटों इन छोटे वीडियो को न केवल देखते हैं बल्कि अपनी रीयल लाइफ में भी उतारते हैं। अच्छी बात ये हैं कि इंस्टाग्राम का स्मार्ट एल्गोरिदम आपकी पसंद और एंगेजमेंट को न केवल ट्रैक करता है बल्कि उसी के आधार पर आपको नए वीडियो भी दिखाता है। ऐसे में मेटा के लिए यह फीचर इतना ज्यादा अहम है कि भारत जैसे बड़े मार्केट में इसके लेआउट पर लगातार एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि हमारी फीड में वही पुराने ट्रेंड्स या बोरिंग वीडियो बार-बार दिखने लगते हैं जो पहले तो पसंद आते थे पर अब हमें पसंद नहीं आते।
ऐसे में अगर आपकी फीड भी अनचाहे कंटेंट से भर गई है, तो इंस्टाग्राम एल्गोरिदम को रीसेट करना आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इससे आपकी फीड पूरी तरह रिफ्रेश होगी और आपको अपनी नई पसंद के हिसाब से लेटेस्ट कंटेंट मिलना शुरू हो जाएगा। यह आपके सोशल मीडिया के एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना सकता है। ऐसे में इन स्टेप्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इंस्टाग्राम एल्गोरिदम को रीसेट कैसे करें? पढ़ते हैं आगे...

इंस्टाग्राम रील एल्गोरिदम आपके व्यवहार को बेहद ही बारीकी से ट्रैक करने का काम करता है। ऐसे में जब आप किसी वीडियो को पूरा देखते हैं और उसे लाइक या शेयर भी करते हैं ये ऐप समझ जाता है कि आपको किस तरह का कंटेंट पसंद आ रहा है, लेकिन कई बार एल्गोरिदम सही से काम नहीं करता है और उसे रीसेट करना जरूरी हो जाता है।
बता दें कि हम गलती से किसी ऐसे वीडियो पर रुक जाते हैं या लाइक व कमेंट कर देते हैं, जिसमें हमारी दिलचस्पी बिल्कुल भी नहीं होती है, लेकिन इस एक गलती के कारण एल्गोरिदम इसे आपकी पसंद मान लेता है और आपकी फीड को उसी तरह के हजारों वीडियो से भर देता है।
जैसे-जैसे समय बदलता है हमारी रुचियां भी बदलती रहती हैं। जो कंटेंट हमें कुछ महीने पहले पसंद आता है वो अब हमें बोरिंग या बेकार लगने लगता है। ऐसे में इस बदलाव जरूरी है।
बता दें कि कई बार फीड में परेशान करने वाले या रिपीट होने वाले ट्रेंड्स आने लगते हैं। इसके कारण भी रीसेट करना जरूरी हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत
अगर आप अपनी इंस्टाग्राम फीड और रील्स बदलना चाहती हैं, तो आप इन 3 आसान तरीकों को अपना सकती हैं-
ऐसे में आप सजेस्टेड कंटेंट' को रीसेट करें। इसके लिए इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर दिया है, जिससे आप अपनी पूरी फीड बदल सकते हैं। ऐसे में आप Settings and Activity में जाएं। फिर Suggested Content पर क्लिक करें। इसके बाद Reset Suggested Content का विकल्प चुनें। इससे आपका पुराना एल्गोरिदम साफ हो जाएगा।
-1770201776274.jpg)
इससे अलग Not Interested विकल्प का इस्तेमाल करें। ऐसे में जब भी कोई ऐसी रील दिखाई दे, जो आपको पसंद नहीं है, तो रील के नीचे बने तीन डॉट्स (...) पर क्लिक करें और Not Interested बटन दबाएं। इससे इंस्टाग्राम को सिग्नल मिलता है कि आपको ऐसा कंटेंट दोबारा नहीं दिखाना है।
इससे अलग अपनी सर्च History में जाकर पुरानी सर्च हटा दें।
इसे भी पढ़ें - तीन सगी बहनों ने Online Love Game के चक्कर में दी जान, एक्सपर्ट से जानें एडिक्शन के लक्षण और बचाव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।