
Longest YouTube video: गाने सुनना हो या फिर कोई शॉर्ट वीडियो देखने के लिए आमतौर पर लोग यू्ट्यूब ऐप चलाते हैं। अब ऐसे में YouTube पर वीडियो देखना हमारी रोजमर्रा की आदत बन चुका है, लेकिन क्या आपको कभी कोई ऐसी वीडियो देखने को मिला है, जिसे देखने में आपकी पूरी जिंदगी कम पड़ जाए? आमतौर पर हम 10-15 मिनट के वीडियो देखते हैं, लेकिन यूट्यूब की दुनिया में कुछ ऐसे वीडियो भी हैं जो सैकड़ों घंटों के हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो (Viral 140-year YouTube video) इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लंबाई लोगों को हैरान कर दिया है। चलिए नीचे लेख में जानते हैं यूट्यूब का सबसे लंबा वीडियो कौन सा है और क्या है इसकी कहानी
इस दिनों इंटरनेट पर यूट्यूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे का मुख्य कारण कुछ और नहीं बल्कि एक वीडियो है। बता दें कि यह कोई आम वीडियो नहीं बल्कि इसकी लंबाई 140 साल जितनी लंबी है।
यह वीडियो जनवरी 2026 में @ShinyWR नामक एक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो अपलोड किया है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया क्योंकि टेक्नीकली यूट्यूब पर इतना लंबा वीडियो अपलोड करना मुमकिन नहीं है।
इसे भी पढ़ें- YouTube Sleep Timer: रात में वीडियो देखते-देखते सो जाते हैं? यह नया फीचर खुद बंद कर देगा आपका फोन

आप इस वीडियो को जैसे ही प्ले करते हैं, इसका समय घटकर लगभग 12-13 घंटे रह जाता है। वीडियो पूरी तरह से ब्लैक है, जिसमें न कोई आवाज है और न ही कोई दृश्य। इसके बावजूद इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
अगर ऑफिशियल वेरिफाइड सबसे लंबे वीडियो की बात करें, जिसे वास्तव में प्ले किया जा सकता है और जो सबसे लंबा होने का रिकॉर्ड रखता है वह जोनाथन हार्चिक (Jonathan Harchick) का वीडियो है।
इस वीडियो की लंबाई 596 घंटे, 31 मिनट और 21 सेकंड है। अगर आप पूरा देखते हैं, तो आपको बिना रुके लगातार 25 दिनों तक बैठना होगा।
इस वीडियो में केवल दो रंगों के पैटर्न्स बदलते रहते हैं। जोनाथन ने इसे यूट्यूब की स्टोरेज और कंप्रेशन कैपिसिटी को चैलेंज देने के लिए बनाया था।

यूट्यूब पर आमतौर पर 12 घंटे से ज्यादा लंबे वीडियो अपलोड करने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन कुछ पुराने वेरिफाइड अकाउंट्स और खास लाइव स्ट्रीम्स के जरिए इन टाइम लिमिट को क्रॉस किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Youtube में 1 करोड़ व्यूज आने पर कितने मिलते हैं पैसे, इन्फ्लूएंसर बनने का शौक है तो जान लें ये जानकारी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।