Fri Feb 27, 2026 | Updated 07:19 AM IST
herzindagi
youtube page

बेटी के साथ इन 5 शानदार आइडियाज पर शुरू करें यूट्यूब पेज, होगी अच्छी कमाई

यह लेख माताओं और बेटियों के लिए यूट्यूब चैनल शुरू करने के पांच शानदार आइडिया देता है, जिससे वे कमाई कर सकें और पहचान बना सकें। इनमें कुकिंग, खिलौनों का रिव्यू, DIY क्राफ्ट, कहानी सुनाना और फैशन/हेयरस्टाइल शामिल हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 18:12 IST

आज के समय में यूट्यूब एक एंटरटेनमेंट का जरिया है। यह न केवल आपकी आर्ट को दुनिया तक पहुंचाता है बल्कि इसके जरिए ज्यादातर लोग कमाई भी कर रहे हैं। ऐसे में यदि आप एक मां हैं और अपनी बेटी के साथ कोई यूट्यूब चैनल खोलने की सोच रही हैं तो यहां दिए गए कुछ आइडियाज आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन आइडियाज के माध्यम से आप काफी अच्छा अर्न कर सकती हैं और दुनिया में नाम कमा सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूट्यूब चैनल के जरिए आप अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

कुकिंग और बेकिंग (Mom & Daughter Kitchen)

बच्चों को किचन में हाथ बंटाना बहुत पसंद होता है। आप एक ऐसा चैनल शुरू कर सकती हैं जहां आप दोनों मिलकर आसान रेसिपीज, जैसे- फायरलेस कुकिंग, कपकेक्स या सैंडविच बनाना सिखा सकती हैं।

youtube channel (2)

मां-बेटी की बातचीत और साथ मिलकर खाना बनाने का अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आता है।

खिलौनों का रिव्यू और अनबॉक्सिंग

अगर आपकी बेटी छोटी है, तो उसे नए खिलौने बहुत पसंद होंगे। आप नए खिलौनों को खोलते हुए और उनके साथ खेलते हुए वीडियो बना सकती हैं। इसमें बेटी खिलौनों के बारे में अपनी राय दे सकती है। इस तरह के वीडियो पर बच्चों के बीच बहुत ज्यादा व्यूज आते हैं।

DIY क्राफ्ट और पेंटिंग

क्या आप और आपकी बेटी मिलकर पुरानी चीजों से कुछ नया बनाती हैं? अगर हां, तो यह हुनर दुनिया को दिखाएं। कागज से फूल बनाना, घर सजाने की चीजें तैयार करना या क्ले मॉडलिंग जैसे वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं। यह चैनल कम बजट में आसानी से घर बैठे शुरू किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - अचानक क्यों कम हुआ आपका क्रेडिट स्कोर? ईएमआई में देरी के अलावा हो सकते हैं ये 5 कारण

कहानी सुनाना (Storytelling)

आजकल पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए अच्छी कहानियों की तलाश में रहते हैं। आप एक ऐसा चैनल बना सकती हैं, जहां आप अपनी बेटी को कहानी सुनाएं या आपकी बेटी अपनी प्यारी आवाज में कहानियां सुनाए।

youtube channel (3)

इसमें आप पीछे से कुछ अच्छे तस्वीर या एनिमेशन भी जोड़ सकती हैं।

फैशन और हेयरस्टाइल

मम्मी और बेटी का मैचिंग ड्रेस पहनना या अलग-अलग हेयरस्टाइल बनाना हमेशा ट्रेंड में रहता है। आप आसान हेयरस्टाइल, स्कूल के लिए तैयार होने के टिप्स या मां-बेटी के मैचिंग ऑउटफिट के वीडियो डाल सकती हैं। यह कंटेंट काफी स्टाइलिश और देखने में अच्छा होता है। 

इसे भी पढ़ें - आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।