herzindagi
How To Start Vlogging At Home:

Viral Video: उम्र महज एक नबंर, 70 साल के बुजुर्ग ने किया साबित; समय बिताने के लिए शुरू की व्‍लॉगिंग, महिलाएं ले सकती हैं सीख

How To Start Vlogging At Home: आज के समय में हर कोई सोशल मीड‍िया से अच्‍छी कमाई कर रहे हैं। कई लोग अपनी पसंद के मुताब‍िक, लोगों तक जानकारी पहुंचाते हैं। यूपी के एक बुजुर्ग आदमी ने एक साधारण सी वीड‍ियो बनाई और देखते ही देखते ये वीड‍ियो वायरल हो गई। अगर आप भी फेमस होना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान से ट‍िप्‍स दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 15:58 IST

Easy Tips To Start Vlogging: आज के समय में हर कोई सोशल मीड‍िया पर एक्‍ट‍िव रहता है। कई लोग तो इससे अच्‍छी कमाई भी कर रहे हैं। साथ ही अपने रील या कंटेंट की वजह से दुन‍ियाभर में फेमस भी हो गए हैं। हालांक‍ि, अक्‍सर कछ लोगों से सुनने को म‍िलता है क‍ि अब ये सब करने की उम्र नहीं रही। अब क्‍या ही कर सकते हैं? हमसे तो ये सब नहीं होगा, लेक‍िन उत्तर प्रदेश में 70 साल के एक बुजुर्ग ने इस बात को गलत साब‍ित कर द‍िया है।

उन्‍होंने न तो कोई बड़ा सेटअप लगाया और न कोई प्रोफेशनल कैमरा ल‍िया। बस मोबाइल उठाया और घर में बैठे-बैठे एक नॉर्मल सा वीड‍ियो बना द‍िया। अभी इन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर केवल 7 पोस्‍ट क‍िए हैं और इनके एक वीड‍ियो पर 30 म‍िल‍ियन से ज्‍यादा व्‍यूज आ गए। ऐसे में अगर मह‍िलाएं भी घर बैठे फेमस होना चाहती हैं तो व्‍लॉग‍िंग एक बढ़ि‍या ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं क‍ि आप क्‍या-क्‍या कर सकती हैं?

how to start vlogging at home (1)

महिलाओं के लिए क्यों खास है ये कहानी? (70 Year Old Man Video Viral)

उत्तर प्रदेश के इस आदमी की कहानी हर क‍िसी के ल‍िए प्रेरणादायक है। कहानी का असली मतलब सिर्फ उम्र से नहीं जुड़ा होता है। ये उन महिलाओं के लिए भी है जो घर और परिवार के बाद खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। सोचती हैं कि अब शुरू करने का क्या फायदा, टेक्नोलॉजी या कैमरे से डरती हैं। तो अगर ये 70 साल का आदमी ब‍िना क‍िसी एक्‍सपीर‍ियंस के ये सब कर सकता है, तो 30, 40 या 50 की उम्र में महिलाएं क्यों नहीं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vinod Kumar Sharma (@instauncle_9)

नहीं चाह‍िए महंगा कैमरा और स्टूडियो (How To Start Vlogging)

आप वीड‍ियो में साफ देख सकती हैं क‍ि ये जो वीड‍ियो वायरल हो रहा है, उसमें कोई खास बैकग्राउंड या लोकेशन नहीं है। एक स‍िपंल सा घर, घर में पहनने वाले कपड़े और आम बोलचाल वाली भाषा का ही इस्‍तेमाल क‍िया गया था। यही चीजें लोगों को पसंद भी आई।

how to start vlogging at home (2)

आज जब सोशल मीडिया पर सब कुछ बहुत बनावटी लगता है, वहां सच्ची और आम जिंदगी से जुड़ा कंटेंट ही लोगों को बहुत पसंद आता है। यही बात महिलाओं के कंटेंट पर भी लागू होती है।

महिलाएं किस तरह शुरू कर सकती हैं व्लॉगिंग? (Easy Guide For Women To Start Vlogging)

आप चाहें तो ब‍िना क‍िसी बड़ी प्‍लान‍िंग के भी व्‍लॉग‍िंग कर सकती हैं। जैसे- रसोई से जुड़े कुछ आसान टिप्स, घर संभालने के बारे में लोगों को बता सकती हैं, मां बनने की जर्नी, मिडिल एज की महिलाओं की सोच और चुनौतियां, रिटायरमेंट के बाद की लाइफ, छोटे शहर या कस्बे की जिंदगी से आप लोगों को रूबरू करा सकती हैं। इस तरह के वीड‍ियो बनाने के ल‍िए आपको न तो ज्‍यादा एक्‍ट‍िंग करने की जरूरत होगी और न ही अच्‍छी इंग्‍ल‍िश बोलने की जरूरत।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vinod Kumar Sharma (@instauncle_9)

यह भी पढ़ें- Payal Gaming Viral Private Video: वायरल वीडियो रियल है या हुई है डिजिटल छेड़छाड़? फ्री में इन तरीकों से करें पहचा

'मुझे कुछ नहीं आता', यही है सबसे बड़ा भ्रम

वीडियो में आप देख सकती हैं कि‍ ये 70 साल का ये शख्‍स खुद कह रहा है क‍ि उन्हें व्लॉग बनाना नहीं आता है। फिर भी उन्होंने कोशिश की। यही बात आप महि‍लाओं को भी समझनी होगी। अगर आपको कैमरा चलाना नहीं आता है तो आप इसे आसानी से सीख सकती हैं। रही बात कैमरे के सामने बोलने की तो ये झि‍झक धीरे-धीरे दूर हाे जाएगी।

लोगों की लाइफ से कनेक्‍टेड वीड‍ियो बनाएं (Types Of Video On Social Media)

याद रख‍िए शुरुआत हमेशा अधूरी ही होती है। सोशल मीडिया कभी भी उम्र या जेंडर नहीं देखता है, न ही ये पूछता है क‍ि आप क‍ितनी पढ़ी-ल‍िखी हैं, आप बड़े शहर से हैं या छोटे? अगर आपका कंटेंट लोगों की लाइफ से कनेक्‍ट कर रहा है तो लोग खुद-ब-खुद आपसे जुड़ते चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें- 19 Minute Viral Video से जोड़ा जा रहा कई लड़कियों का नाम, जानें किसी की पर्सनल वीडियो Leak करने पर क्या है सजा का प्रावधान?

ध्‍यान रखें ये बातें (Vlogging Tips)

  • कोई भी काम क‍िसी भी उम्र में शुरू क‍िया जा सकता है
  • परफेक्शन जरूरी नहीं बस कंटेंट अच्‍छा होना चाह‍िए
  • आपकी कहानी भी किसी और के लिए हौसला बन सकती है

आज लाखों महिलाएं जो खुद को पीछे कर लेती हैं, उनके लि‍ए ये कहानी क‍िसी मसीहा से कम नहीं है। तो अभी भी देर नहीं हुई है। कभी-कभी एक नॉर्मल सा वीड‍ियो भी आपकी पहचान बन सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।