
हर कोई चाहता है कि उसे अपने जीवन में कभी भी लोन के चक्करों में न पड़ना पड़े। ऐसा इसलिए, एक बार जब आप कर्ज के बोझ में आते हैं, तो इससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लोन लेना आपको आसान लगता होगा, लेकिन जब हर महीने किश्त भरने की बारी आती है, तो समझ आता है कि की किस्तें धीरे-धीरे हमारी कमाई का बड़ा हिस्सा खा रही है। हालांकि, आज के इस महंगाई के जमाने में लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि वह एक साथ इतने पैसे दे सकें। घर लेना हो या गाड़ी खरीदनी हो, लोन के बिना अब आम लोगों के लिए कुछ भी खरीदना आसान नहीं है। यही वजह है कि कई लोग लोन को एक ऐसे जाल की तरह मानते हैं, जिसमें फंसने के बाद निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। आज भी लाखों लोग हैं, जो घर खरीदने के लिए लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन जब बात होम लोन लेने की आती है, तो सिर्फ बैंक चुनना या लोन की राशि तय करना ही काफी नहीं होता। आज के इस आर्टिकल में हम इसके बारे में रियल एस्टेट डेवलपर युगेन इंफ्रा के प्रबंध निदेशक, श्री शीशराम यादव से विस्तार से जानेंगे।
एक्सपर्ट का कहना है कि फिक्स्ड और फ्लोटिंग होम लोन का चुनाव हर नागरिक को बड़े ध्यान से करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपकी एक गलती आपके बचत पर भारी पड़ सकती है। लोग होम लोन लेते समय अक्सर ऐसे ऑप्शन चुनते हैं, जो उन्हें लंबे समय में ज्यादा बचत हो सके। फिक्स्ड होम लोन को आप नाम से ही समझ सकती हैं कि एक ऐसी ब्याज दर जो लोन की अवधि के दौरान ही तय रहती है।
इसे भी पढ़ें- हर महीने होम लोन भरती हैं? एक्सपर्ट से जानें RBI की रेपो रेट में कटौती से EMI घटेगी या नहीं
जब कोई नागरिक लोन लेने जाता है, तो उसी समय ब्याज दर (Interest Rate) तय किया जाता है। यह ब्याज दर लंबे समय के लिए स्थित रहता है। इसलिए, हर महीने की EMI भी लगभग समान ही रहेगी। ऐसा लोन उन लोगों के लिए अच्छा होता है, जो पहले ही अपने खर्चों की योजना बना चुके हैं और चाहते हैं कि हर महीने उन्हें तय EMI से ज्यादा पैसे न देने पड़े।

इसके लिए आपको लगभग हर महीने लगातार 20 साल तक 25 हजार रुपये तक EMI भरनी पड़ सकती है।
हालांकि, अगर भविष्य में ब्याज दर बढ़ता है या कम भी होता है, तो आपके लोन पर इसका असर नहीं पड़ेगा। तब भी आपकी EMI 8% फिक्स्ड ब्याज दर के हिसाब से ही रहेगी। इसलिए जब भी आप लोने लेने जाती हैं, तो सही होम लोन का चयन करना जरूरी है।
भले ही इस तरह के लोन में आपको ब्याज फिक्स रखने का ऑप्शन मिल जाता है, लेकिन अगर आप फ्यूचर में कभी पैसे पहले देकर लोन बंद करना चाहेंगे, तो आपको नुकसान ज्यादा होगा। फिक्स्ड होम लोन में ब्याज दर पहले ही दूसरे लोन के हिसाब से ज्यादा होती है। इसलिए कई बार नागरिक पैसे आने पर एक साथ पैसे देकर लोन बंद करने का सोच सकते हैं। हालांकि,फिक्स्ड होम लोन वाले ग्राहकों को पहले लोन चुकाने पर प्रीपेमेंट चार्ज या पेनल्टी ज्यादा देनी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- खराब Cibil Score के बावजूद भी मिलेगा लोन, ये 5 जुगाड़ करा सकते हैं पैसों का इंतजाम
इस तरह के होम में ब्याज दर फिक्स नहीं रहता। बाजार की स्थिति के हिसाब से इसमें बदलाव होता है। उदाहरण के लिए अगर मार्केट में ब्याज दर कम होता है, आपने जो भी लोन लिया है, उसपर भी ब्याद दर कम हो जाता है। हालांकि, इसमें अगर ब्याज दर बढ़ेगा, तो आपकी हर महीने की EMI बढ़ भी सकती है।

इसका फायदा यह है कि जब आप लोन लेने जाते हैं, तो आपको शुरुआत में ही कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है। फिक्सड होम लोन की तरह ब्याज दर ज्यादा नहीं होता। इसके अलावा कई मामलों में प्रीपेमेंट चार्ज भी नहीं लगाया जाता। ऐसे में अगर कुछ सालों बाद आपके पास पैसे आते हैं और आप लोन बंद करना चाहती हैं, तो पैसे चुकाकर लोन बंद कर सकती हैं। इससे कई सालों तक ब्याज के पैसे देने की जरूरत नहीं होगी।
इन दोनों में अगर सबसे बेस्ट की बात की जाए, तो लोगों पर निर्भर करता है। हर व्यक्ति के लिए इसकी सुविधा अलग तरह से फायदेमंद हो सकती है। जैसे आप नौकरी करती हैं और महीना केवल 50 हजार रुपये कमाती हैं, तो आप चाहेंगी कि एक तय EMI निश्चित रहे, जिससे आप घर का खर्च भी चला सके और लोन भी भर सके। अगर ब्याज दर बढ़ेगा, तो आपके लिए EMI भरने में मुश्किल हो सकती है, इसलिए आप फिक्स्ड होम लोन का ऑप्शन चुनेंगी। यह स्थिरता और मानसिक शांति के लिए बेस्ट लोन है।
वहीं फ्लोटिंग होम लोन उनके लिए बेस्ट है, जिनके पास सेविंग है और वह ब्याज दर में उतार-चढ़ाव का जोखिम उठा सकते हैं। ऐसे लोग लंबे समय में ज्यादा बचत चाहते हैं, इसलिए वह फ्लोटिंग होम लोन का ऑप्शन चुनते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।