
इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपनी आतिशी बल्लेबाजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ और इस मैच में ईशान ने 77 रनों की पारी खेली। इसके बाद से ईशान लगातार सुर्खियों में हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच ईशान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। ईशान की शादी और गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि ईशान मॉडल अदिति को डेट कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ईशान की होने वाली दुल्हनिया कौन हैं और उनकी लव लाइफ को लेकर क्या जानकारी सामने आ रही है?
View this post on Instagram
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है। अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। अदिति एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 लाख 75 हजार फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर अपने खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति ने साल 2016 में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और साल 2017 में उन्होंने 'एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान' का टाइटल जीता था। इसके बाद साल 2018 में वो 'मिस दीवा सुप्रानेशनल' बनीं। अदिति एक बिजनेसवुमेन भी हैं और जयपुर में उनका एक आउटलेट है। उनका एक फैशन ब्रांड भी हैं, जिसका नाम 'लेबल अदिति हुंडिया' है। वो कई ब्रांड्स का ऐड करती हैं और म्यूजिक एल्बम और मॉडलिंग उनकी कमाई का मेन जरिया है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहूरानी सानिया चंडोक? अरबपति खानदान से ताल्लुक रखती हैं बेटे अर्जुन की मंगेतर
View this post on Instagram
ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में मानो ईशान और अदिति के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि ईशान, अदिति को पसंद करते हैं और जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है। उन्होंने ये भी कहा कि बच्चे जिसमें खुश हों, हमें उसे ही मानना चाहिए। अदिति और ईशान का रिश्ता पहले भी चर्चा में रहा था, लेकिन अब ईशान के दादा के बयान के बाद फैंस जल्द ही इनके रिश्ते के ऑफिशियल होने का इंतजार कर रहे हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Ishan Kishan, Aditi Hundia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।