
अभी कुछ दिन पहले इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे और अब भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वो एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे। अब फैंस ने इस फोटो में नाखूनों पर बनी नेल आर्ट और हाथ में बने टैटू को समरीन कौर की फोटोज में उनके नाखूनों पर बनी आर्ट और टैटू से मेल खाता हुआ पाया और फैंस दावा करने लगे कि ये समरीन कौर हैं। इसके बाद समरीन कौर और अर्शदीप सिंह के डेटिंग रूमर्स ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दीं। चलिए आपको बताते हैं कि समरीन कौर कौन हैं?
View this post on Instagram
फिल्म स्टार्स हों या क्रिकेटर्स, आज के वक्त में सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने वाले फैंस उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी वो डिटेल्स भी खोजकर निकाल लेते हैं, जिन्हें वो अमूमन छिपाना चाहते हैं। कई बार ऐसी बातें सच होती हैं और सेलिब्रिटीज का सीक्रेट बाहर आ जाता है, तो कई बार इस तरह के कयास गलत साबित होते हैं। फिलहाल आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरह से खेल रहे अर्शदीप सिंह का नाम समरीन कौर से जोड़ा जा रहा है। समरीन कौर की एक और फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वो पंजाब की टीम को सपोर्ट करती दिख रही हैं। बता दें कि समरीन कौर पंजाब की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। वो फिल्म 83 में तेज गेंदबाज मदन लाल की मंगेतर के तौर पर नजर आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी और ये फिल्म क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 की जीत पर बनी थी। समरीन की उम्र 26 साल है वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी फोटोज को फैंस बहुत प्यार देते हैं। वो कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडया? टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
🚨 RUMOURS ALERT 🚨
— Mention Cricket (@MentionCricket) April 5, 2026
Arshdeep Singh posted two stories on Snapchat where he’s seen holding a girl’s hand.
Fans noticed the “੧” tattoo, which matches Samreen Kaur, who is also the ex of Ashish Chanchlani.
Is Arshdeep dating Samreen Kaur? 👀 pic.twitter.com/dEGw3Gkq1t
समरीन और अर्शदीप की डेटिंग की खबरें लगातार ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इनकी तस्वीरों के वायरल होने के बाद डेटिंग के कयास तेज हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, वायरल वीडियो के बाद बोलीं-जब होना होगा तब...
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Samreen Kaur
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।