herzindagi
image

Kartik Aaryan Controversy: कौन है वो मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ वेकेशन मना रहे हैं कार्तिक आर्यन? तस्वीरों से खुली रिश्ते की पोल

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो वो गोवा में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वेकेशन मना रहे हैं। इंटरनेट पर उनकी मिस्ट्री गर्ल को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कार्तिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन हैं?  
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 13:37 IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अक्सर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में रहते हैं। कार्तिक का नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है हालांकि, वो अपने अफेयर्स को लेकर अक्सर चुप्पी साधे ही नजर आए हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन कार्तिक अपनी फिल्म से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। कार्तिक का नाम इन दिनों एक मिस्ट्री गर्ल से जोड़ा जा रहा है।  खबरों की मानें तो वो गोवा में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वेकेशन मना रहे हैं। दरअसल, एक्टर की एक वायरल फोट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और उनकी मिस्ट्री गर्ल को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। यहां तक कि एक्टर को एक खास वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि Kartik Aaryan की Mystery Girl कौन हैं?

गोवा में किस मिस्ट्री गर्ल संग वेकेशन मना रहे हैं कार्तिक आर्यन?

kartik aaryan mystery girl

कार्तिक आर्यन इन दिनों गोवा में वेकेशन मना रहे हैं। एक्टर की फोटोज इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं, लेकिन कार्तिक ने स्टोरी में एक ऐसी फोटो पोस्ट की, जिसके बाद लोग उनका नाम एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जोड़ने लगे और खबरें सामने आने लगीं कि कार्तिक और वो मिस्ट्री गर्ल गोवा में साथ हैं। दरअसल, कार्तिक और मिस्ट्री गर्ल ने लगभग एक जैसी ही फोटोज को शेयर किया और फोटोज में लोकेशन में एक जैसी ही है। सामने खुला समंदर है और फोटो क्लिक होने का वक्त भी लगभग एक जैसा लग रहा है। इन फोटोज को कार्तिक और मिस्ट्री गर्ल दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों एक ही जगह पर हैं और कार्तिक इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की मिस्ट्री गर्ल कौन है?

इन फोटोज के वायरल होने के बाद कार्तिक की मिस्ट्री गर्ल के नाम को लेकर कई कयास लगाए जाने लगे। खबरोंकी मानें तो कार्तिक आर्यन गोवा में करीना कुबिलियूट के साथ वेकेशन एज्वॉय कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि करीना एक मॉडल और फैशन व्लॉगल हैं। कई स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक पहले करीना को फॉलो कर रहे थे, लेकिन इन फोटोज के वायरल होने के बाद उन्होंने करीना को अनफॉलो कर दिया। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि करीना की उम्र 17 साल है और ऐसे में अपनी उम्र से काफी छोटी लड़की को डेट करने के लिए कार्तिक को ट्रोल भी किया जा रहा है। बता दें कि इन फोटोज पर कार्तिक की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Box Office Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की फिल्म, 'धुरंधर' के तूफान में फीका पड़ा ओपनिंग डे का कलेक्शन

इन एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है कार्तिक आर्यन का नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और नुसरत भरूचा समेत कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है हालांकि, कार्तिक ने किसी भी रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan की बहन Kritika Tiwari कौन हैं? जल्द बंधने वाली हैं शादी के बंधन में, हल्दी सेरेमनी में एक्टर ने जमकर किया डांस


कार्तिक आर्यन के रिश्ते को लेकर फैंस फिलहाल अलग-अलग कयास लगा रहे हैं हालांकि, एक्टर ने इसे लेकर कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Kartik Aaryan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।