
कलर्स टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' इन दिनों अपने नए सीजन को लेकर सुर्खियों में है। हर सीजन की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी इसे होस्ट करेंगे। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपने कुछ और प्रोजेक्ट्स के चलते इस बार होस्टिंग नहीं करेंगे। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कई नाम सामने आ रहे हैं। 'बिग बॉस 19' के सदस्यों से लेकर टीवी की पॉपुलर बहू तक, 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए किन सेलेब्स के नामों की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज है, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ मतभेदों के कारण, पिछले साल ये शो नहीं आया था। ऐसे में फैंस का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया, लेकिन अब फाइनली इसके नए सीजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो इस सीजन में रोहित शेट्टी के इशारों पर स्टंट करते दिखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना और शो की रनरअप फरहाना भट्ट इस सीजन का हिस्सा बनेंगी। फरहाना भट्ट, 'बिग बॉस 19' में अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड बर्ताव के लिए पॉपुलर हुई थीं, ऐसे में देखना होगा कि स्टंट बेस्ड शो में वो कैसा परफॉर्म करती हैं। बात अगर गौरव खन्ना की करें तो वो टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' और 'बिग बॉस 19' जीत चुके हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर गौरव इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो क्या वो इस शो को भी जीत पाएंगे? इसके अलावा 'बिग बॉस 19' से तान्या मित्तल और अभिषेक बजाज को अप्रोच करने की भी खबरें हैं।
यह भी पढ़ें- Natalia Janoszek कौन हैं, करोड़पति यूट्यूबर से रिश्ता तोड़ क्या सिंगर दानिश अल्फाज संग रचाई शादी? वायरल हुआ वीडियो
View this post on Instagram
'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए टीवी की पॉपुलर बहू प्रणाली राठौड़ का नाम भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं प्रणाली राठौड़ को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा, दिग्विजय राठी, अरबाज पटेल, अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय, मनीषा रानी, हर्ष गुजराल और अविनाश मिश्रा के नाम की भी अटकलें तेज हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 15' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और इसके फर्स्ट प्रोमो का इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।