
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की गिनती टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में की जाती है। दोनों 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फैंस ने इन्हें प्यार से तेजरन नाम दिया है और इनकी केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। सालों से ये दोनों फैंस को मेजर कपल गोल्स दे रहे हैं। तेजस्वी और करण जब भी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हैं, वो तुरंत ही वायरल हो जाती हैं और ये दोनों जब भी कहीं साथ में स्पॉट होते हैं, पैपराजी के कैमरे इन पर ठहर जाते हैं। तेजस्वी और करण की शादी को लेकर पिछले इतने सालों में कई बार अटकलें लगाई गई हैं और कुछ वक्त से तो इनकी शादी की अफवाहें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। यहां तक कि बीच में तो कई सोशल मीडिया पेज पर दावा किया जा रहा था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, बाद में करण ने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया था। अब तेजस्वी ने भी इन खबरों पर रिएक्शन दिया है और बताया है कि वो और करण कब शादी करने वाले हैं?
View this post on Instagram
तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में साफ कहा कि अभी उनका या करण का शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "फिलहाल तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला है..." तेजस्वी ने साफ किया कि अभी वो और करण शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं और इस तरह की जो भी खबरें आ रही हैं, वो सिर्फ अफवाहें हैं। बता दें कि करण और तेजस्वी फिलहाल लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि उनका और करण का साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा है। तेजस्वी ने ये भी कहा कि इतने साल साथ काम करने के बाद आप एक-दूसरे के काम करने के तरीके को समझने लगते हो और क्योंकि प्रोफेशनली करण उनसे काम काफी ज्यादा वक्त से इंडस्ट्री में हैं, ऐसे में उनसे काफी कुछ सीखने को भी मिलता है।
Shaadi vaadi toh chalo har do chaar saal baad karwa hi dete hain.. how cute is bhindi Maamu!!!??
— Karan Kundrra (@kkundrra) March 27, 2026
करण कुंद्रा ने भी कुछ वक्त पहले शादी की खबरों को खारिज करते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था और कहा था, "जहां तक शादी की बात है, शादी-वादी तो चलो हर दो-चार साल में करवा ही देते हैं।" बता दें कि करण और तेजस्वी की शादी की अटकलें कई बार सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। यहां तक कि इनके वेडिंग फंक्शंस की एआई जेनरेटेड फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। बता दें कि इनके रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी और उसके बाद से दोनों फैंस के फेवरेट कपल बने हुए हैं। दोनों अक्सर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन की फोटोज पोस्ट करते रहते हैं और एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
यह भी पढ़ें- करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश को सोशल मीडिया पर मिल रही हैं शादी की बधाई, जान लीजिए वायरल खबरों का सच
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का फैंस को लंबे समय से इंतजार है और इनकी वेडिंग रूमर्स भी अक्सर वायरल होती रहती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Karan Kundrra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।