Thu Apr 16, 2026 | Updated 03:57 AM IST
Smriti Mandhana rift solved with Palash Muchhal

क्या Smriti Mandhana और Palash Muchhal के रिश्ते की खटास हुई खत्म? वायरल वीडियो के बाद तेज हुई शादी की चर्चा, फैंस पूछ रहे हैं सवाल

Smriti Mandhana Palash Muchhal Patchup: साल 2025 के आखिर में म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी की खबरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन शादी से पहले ही इनका रिश्ता टूट गया और खबरें आईं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। इसके बाद दोनों ने ऑफिशियली अलग होने का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच अनबन सुलझ गई हैं और फैंस दोनों की शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 14:09 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना पिछले साल अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। कपल की शादी नवंबर, 2025 में होनी थी, सभी रस्में भी जोर-शोर से हो रही थीं, लेकिन शादी से पहले दोनों का रिश्ता टूट गया। पहले बताया गया कि स्मृति के पिता की तबियत खराब होने के चलते इस शादी को पोस्टपोन किया गया है, लेकिन बाद में इनकी वेडिंग कैंसिल हो गई। इसके बाद खबरें आईं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है और संगीत समारोह में पलाश के धोखे का सच स्मृति के सामने आया, जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। पलाश का नाम एक कोरियोग्राफर के साथ भी जोड़ा गया और कई अटकलें लगाई जाने लगीं। बाद में स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शादी टूटने की खबरों पर मुहर लगाई और फैंस से प्राइवेसी की मांग की, लेकिन अब लगभग 5 महीने बाद इनके पैचअप की खबरें आ रही हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों शायद फिर साथ आ रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

क्या फिर साथ आएंगे स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल?

smriti mandhana palash viral video
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के फिर साथ आने की अटकलें इन दिनों तेज हो गई हैं। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि शायद स्मृति और पलाश का परिवार उनके रिश्ते को ठीक करने की कोशिश कर रहा है। वायरल वीडियो में पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल अपने पति मिथुन के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो में ये दोनों स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना के साथ दिख रहे हैं। तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया है और इसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या इन दोनों क बीच की अनबन सुलझ गई है? वायरल वीडियो में पलक, स्मृति के पापा के पैर छूती भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों परिवार शायद स्मृति और पलाश के रिश्ते को एक और मौका देने की सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Smiriti Mandhana-Palash Muchhal ने शादी टूटने की खबरों पर दिया बयान, सोशल मीडिया से डिलीट किया प्रपोजल वीडियो; क्या बताई अलग होने की वजह?

पलाश मुच्छल पर लगे थे चीटिंग के आरोप

smriti-mandhana-wedding-cheating-allegations-on-palash-muchhal
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले इनका रिश्ता टूट गया। उस वक्त पलाश की एक कोरियोग्राफर संग चैट्स के स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हुए थे। कहा गया कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। पलाश ने क्रिकेट ग्राउंड पर स्मृति को प्रपोज किया था, लेकिन शादी टूटने के बाद स्मृति ने उस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया था और दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana Wedding: वेडिंग फंक्शन की फोटोज डिलीट करने से लेकर पलाश मुच्छल पर चीटिंग का आरोप लगने तक, स्मृति मंधाना की शादी टलने से जुड़ी ये बातें अब तक आ चुकी हैं सामने

 

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के फैंस फिलहाल दोनों के एक होने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। बता दें कि कपल की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियस स्टेटमेंट नहीं आया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।