herzindagi
image

Toxic Vs Dhurandhar 2 Clash: बॉक्स ऑफिस पर इस दिन होगा महासंग्राम, टकराएंगी रणवीर सिंह और यश की फिल्में; सोशल मीडिया पर अभी से भिड़े फैंस

यश की फिल्म Toxic का टीजर आज रिलीज हुआ है। इधर Dhurandhar 2 को लेकर भी जबरदस्त बज है। ये दोनों फिल्में 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है और ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल देखने को मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 14:15 IST

रणवीर सिंह और साउथ सुपरस्टार यश बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने पिछले दिनों में सिनेमाघरों में सुनामी ला दी थी और आज जब यश की 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हुआ, तो ऑडियंस की दीवानियत साफ नजर आई। 'धुरंधर' का तूफान तो थम चुका है, लेकिन 'धुरंधर 2' टिकट खिड़की पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। कमाल की बात ये है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का मुकाबला यश की 'टॉक्सिक' से होने वाला है और इस महाक्लैश के लिए ऑडियंस अभी से एक्साइटेड है। दोनों सुपरस्टार्स के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग भी छिड़ चुकी है। इन दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि इन दो मूवीज में क्या कुछ खास हो सकता है और फैंस इस महासंग्राम के बारे में क्या कह रहे हैं?

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के बीच बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है महाक्लैश

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Yash (@thenameisyash) द्वारा साझा की गई पोस्ट

यश की 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है। दोनों ही फिल्में 19 मार्च, 2026 को रिलीज होंगी। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच फैंस को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। दूसरे पार्ट में आतंकवादियों से बदला दिखाया जाएगा और पहले पार्ट की जबरदस्त कहानी और किरदारों की शानदार एक्टिंग के बाद ऑडियंस इसके सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटेड है और इधर 'टॉक्सिक' के धांसू टीजर रिलीज के बाद फैंस को इस फिल्म के थियेटर्स में उतरने का भी इंतजार है। इसे यूट्यूब पर अब तक 31 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि 19 मार्च को इस साल का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release Date: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई के बीच करोड़ों में बिके राइट्स

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' में कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले ही यश और रणवीर सिंह के फैंस ने इन मूवीज को लेकर सोशल मीडिया पर हाइप क्रिएट करना शुरू कर दिया है और दोनों के फैंस एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे है। यश के फैंस का कहना है कि टॉक्सिक के तूफान के आगे धुरंधर 2 कहीं नहीं टिकेगी, तो वहीं रणवीर सिंह के फैंस को लगता है कि धुरंधर 2 का कलेक्शन यश के छक्के छुड़ा देगा। खैर अब क्या होगा ये जानने के लिए तो 19 मार्च तक का इंतजार करना होगा, लेकिन फिलहाल इन दोनों फिल्मों को लकर तगड़ा बज बना हुआ है।

यह भी पढें- De De Pyaar De 2 OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी रकुलप्रीत सिंह और अजय देवगन की लव स्टोरी, नोट कर लीजिए तारीख


Toxic और Dhurandhar 2 के बीच बेशक बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है। अब इन दोनों फिल्मों से कौन बाजी मारता है, ये देखना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।