herzindagi
image

Dhurandhar Trailer Release Out: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ब्लॉकबस्टर ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले- तहलका मचा देगी ये मूवी

एक्‍टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्टर के साथ फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा क‍िया था। अब ट्रेलर को र‍िलीज कर द‍िया गया है। टीजर को पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है, इसलिए अब सबकी नजरें मूवी पर है। 
Editorial
Updated:- 2025-11-18, 17:03 IST

बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर स‍िंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) इस समय खूब चर्चा में है। पहले इसका ट्रेलर 12 नवंबर को लॉन्‍च क‍िया जाना था, लेकिन पिछले हफ्ते द‍िल्‍ली में हुए ब्‍लास्‍ट के चलते इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब ट्रेलर 18 नवंबर यानी आज मंगलवार को रिलीज क‍िया जा चुका है। टीजर पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है। ट्रेलर ने तो आते ही तहलका मचा दी है। अब फैंस बेसब्री से इस फ‍िल्‍म का इंतजार कर रहे हैं।   

आपको बता दें क‍ि एक्‍टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा क‍िया था। ट्रेलर को आज दोपहर 12:12 बजे र‍िलीज कर द‍िया गया, वहीं फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कैसा लगा ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के एक दिल दहला देने वाले मोनोलॉग से होती है। 'धुरंधर' फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार एक्शन से भरा हुआ है। एक्‍टर रणवीर सिंह इसमें जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा एक्शन उनकी पुरानी फ‍िल्‍मों में कभी नहीं देखा गया है। आपको बता दें क‍ि ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर बनी है। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म काफी दमदार होगी।

तीन बड़े कलाकार न‍िभा रहे व‍िलेन की भूम‍िका 

इस फिल्म में तीन बड़े कलाकार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इनमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल का नाम शाम‍िल है। ये तीनों विलेन मिलकर रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों का लुक और अंदाज बहुत मजबूत है। ट्रेलर आउट होने के बाद लोगों की कई प्रत‍िक्र‍ियाएं भी आ रही हैं। यूजर्स का कहना है क‍ि मूवी ब्‍लॉक‍बस्‍टर साब‍ित होगी।

धुरंधर का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

रणवीर सिंह ने जो पोस्‍टर इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट क‍िया था, उसमें अक्षय खन्ना बहुत खूंखार नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खून के छींटें द‍िखाई दे रहे हैं। पोस्‍टर शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा था ‘The Apex Predator।' पोस्‍टर देखने के बाद अब रणवीर के फैंस उनकी इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

इसे भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर रखी अपनी राय, कहा अगर मैं सेट पर नहीं आती तो 120 लोगों को...

फ‍िल्‍म में नजर आ रहे ये कलाकार

फि‍ल्‍म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिका न‍िभा रहे हैं। धुरंधर की कहानी एक जासूसी थ्रिलर है। फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह का किरदार एक इंटेलिजेंस एजेंट वाला है।

फिल्म की कहानी काफी बड़ी और गहरी

ऐसा सुनने को म‍िल रहा है क‍ि Dhurandhar की कहानी काफी लंबी रहेगी है। इसमें Ranveer Singh के किरदार पर ज्यादा फोकस है। वो क्या झेलते हैं, उनकी जर्नी क्या है। बाकी कलाकार भी अहम रोल प्‍ले कर रहे हैं। फि‍ल्‍म के डायरेक्टर आद‍ित्‍य धर (Aditya Dhar) हैं और वो नहीं चाहते कि कहानी जल्दी-जल्दी दिखाई जाए। वो चाहते हैं कि हर सीन दर्शकों को बांधे रखे।

इसे भी पढ़ें: 'हक' एक्ट्रेस यामी गौतम ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर रखी अपनी राय, बोलीं कई एक्टर्स हैं जो...

अगर आपको ये स्‍टोरी अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।