बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर धुरंधर का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 39 सेकेंड के टीजर में एक्शन, बवाल और रोमांस का तगड़ा मिक्सचर देखने को मिल रहा हैं। जहां एक तरफ धुरंधर के टीजर में रणवीर सिंह खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी रोमांटिक साइड भी देखने को मिल रही है। जी हां, सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म धुरंधर में सारा अर्जुन के साथ रणवीर सिंह की केमेस्ट्री देखने को मिलने वाली है।
रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन को रोमांटिक एंगल में देख फैंस हैरान हो रहे हैं। फिल्म में सारा अर्जुन का क्या किरदार है, यह तो टीजर में रिवील नहीं किया गया है। लेकिन, जितनी भी सारा अर्जुन की टीजर में झलक देखने को मिल रही है, उससे यह तो क्लियर हो रहा है कि वह रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि, टीजर रिलीज होते ही रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के एज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन में 20 साल का अंतर है। जहां रणवीर सिंह 6 जुलाई 2025 को 40 साल के हुए हैं, वहीं सारा की उम्र 20 साल है। आइए, यहां जानते हैं कि आखिर सारा अर्जुन कौन हैं।
धुंरधर में रणवीर सिंह की हीरोइन का किरदार निभाती नजर आने वालीं सारा अर्जुन का जन्म साल 2005 में हुआ था। वह एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं और चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन ने महज डेढ़ साल की उम्र में अपना पहला ऐड शूट किया गया था। इसके बाद उन्होंने लगभग 100 ऐड्स में काम किया है।
सारा अर्जुन ने साल 2011 में पहली बार तमिल फिल्म देइवा थिरुमगल में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवार्ड भी मिला था। तमिल फिल्म से डेब्यू करने के बाद सारा अर्जुन ने एक थी डायन, जय हो, जज्बा, सैवम, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, सांड की आंख, अजीब दास्तां जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है।
इसे भी पढ़ें: खून से लथपथ चेहरा...फौज की वर्दी, सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का फर्स्ट लुक जारी, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
सारा अर्जुन को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उनके पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय बच्चन के बचपन का किरदार निभाने के लिए मिली थी। वहीं, अब वह आदित्य धर की डायरेक्टेड फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अपोजिट रोल के लिए चर्चाओं का विषय बन गई हैं।
View this post on Instagram
धुरंधर के टीजर की शुरुआत में ही कैप्शन्स में यह क्लियर कर दिया है कि फिल्म रियल इवेंट्स पर बेस्ड है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म की कहानी किसी सीक्रेट मिशन पर बेस्ड होगी। हालांकि, यह किस सीक्रेट मिशन पर है इस बारे में अभी तक मेकर्स ने किसी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन, ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार एक स्पाई एजेंट होगा और अर्जुन रामपाल के साथ अक्षय खन्ना विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में आर माधवन और संजय दत्त भी मेन लीड की तरह दिखाई देंगे।
धुरंधर के टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें, रणवीर सिंह की यह पापा बनने के बाद पहली फिल्म रिलीज होगी। आखिरी बार एक्टर 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Dhurandhar Teaser
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।