Aishwarya Rai Bachchan doppelganger Kanwal Cheema: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके कई हमशक्ल हैं। कुछ हमशक्ल तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद रियल एक्टर को पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर सुनील शेट्टी तक सभी के एक नहीं बल्कि बहुत सारे हमशक्ल मिल जाएंगे।
इस लिस्ट में बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं। उनके भी अब तक आपने कई हमशक्ल देखे होंगे, लेकिन उनकी एक डिट्टो कॉपी सरहद के पार भी मौजूद हैं। इनका नाम है कंवल चीमा। कंवल चीमा पाकिस्तानी की एक बिजनेसवुमन हैं। उनकी शक्ल और आवाज दोनों ही ऐश्वर्या राय से बहुत मेल खाते हैं। इन्हें देखकर इंटरनेट भी हैरान है। आइए जानें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बिजनेसवुमन कंवल चीमा के बारे में...
पाकिस्तान में है ऐश्वर्या की हमशक्ल
View this post on Instagram
कंवल चीमा पाकिस्तान की रहने वाली हैं। उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में भी लोग उन्हें ऐश्वर्या की हमशक्ल के तौर पर जानते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से सभी लोग उन्हें ऐश्वर्या की डिट्टो कॉपी के तौर पर जानने लगे। वीडियो में कंवल लाहौर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पाकिस्तान की ऐश्वर्या कहने लगे हैं।
कौन हैं कंवल चीमा?
View this post on Instagram
कंवल चीमा इस्लामाबाद, पाकिस्तान की एक सफल Businessman और Entrepreneur हैं। पहले वह सिस्को सिस्टम्स के साथ काम करती थीं, फिर उन्होंने समाज सेवा का रास्ता चुना। अब कंवल एक एनजीओ चलाती हैं, जिसका नाम द इम्पैक्ट मीटर है। कंवल इस एनजीओ की संस्थापक और सीईओ हैं। द इम्पैक्ट मीटर के तहत, कंवल थैलेसीमिया अभियान और सीखो और कमाओ अभियान सहित विभिन्न अभियानों के जरिए समाज की मदद कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार
अपने काम के अलावा कंवल को उनकी खूबसूरती और ऐश्वर्या राय से मिलते-जुलते नैन-नक्श के लिए भी खूब प्यार मिल रहा है। उनकी आंखें और मुस्कान बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से मिलती-जुलती हैं।
कैसा रहा है कंवल चीमा का जीवन
View this post on Instagram
कंवल चीमा का जन्म इस्लामाबाद, पाकिस्तान में हुआ था। बाद में वह अपने माता-पिता के साथ सऊदी अरब की राजधानी रियाद चली गईं। कंवल चीमा ने रियाद में अमेरिकन और ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई की। इससे पहले कंवल ने पाकिस्तान में अपनी पढ़ाई शुरू की थी, जहां उन्होंने दूसरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की। हालांकि कंवल अपनी तुलना ऐश्वर्या राय से करना पसंद नहीं करतीं।
यह भी देखें-बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही फेमस हैं करिश्मा कपूर की हमशक्ल 'हिना', असल जीवन में दिखती हैं ऐसी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों