Fri Mar 13, 2026 | Updated 01:36 AM IST
herzindagi
 Sanjay Leela Bhansali Guzaarish movie euthanasia

संजय लीला भंसाली ने 16 साल पहले 'इच्छामृत्यु' पर बनाई थी फिल्म, लीड रोल में थीं ऐश्वर्या राय; बड़े बजट के बाद भी रही थी फ्लॉप

हरीश राणा का केस चल से चर्चा में हैं। वो पिछले 13 साल से कोमा में हैं और उनके पेरेंट्स के लिए उनके लिए इच्छामृत्यु मांगी थी, जिस अर्जी पर कोर्ट ने मुहर लगा दी है। इस फैसले के आने के बाद संजय लीला भंसाली की एक फिल्म भी सुर्खियों में आ गई, जिसका ताना-बाना इसी विषय के इर्द-गिर्द बुना गया था। फिल्म को लेकर काफी बवाल हुआ था और ये फिल्म फ्लॉप रही थी।
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 15:18 IST

'इच्छामृत्यु', यह शब्द कल से चर्चा में है। दरअसल, हरीश राणा पिछले 13 साल से कोमा में थे और उनके परिवार ने उनके लिए इच्छामृत्यु मांगी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाने की इजाजत दे दी। ये भारत में ऐसा पहला मामला है। बेशक इस दर्द को हरीश के परिवार वाले ही समझ सकते हैं। आज से सालों पहले एक कहानी के जरिए संजय लीला भंसाली ने भी 'इच्छामृत्यु' जैसे संवेदनशील विषय और इसके दर्द को बड़े परदे पर उतारा था। हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' की। यह फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी और इसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। चलिए बताते हैं कि इस फिल्म की कहानी क्या थी और इसे लेकर क्यों विवाद हुआ था?

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' को लेकर हुआ था जमकर बवाल

guzarish movie on iccha mrityu
संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस फिल्म की कहानी को लेकर बहुत हंगामा हुआ था। दरअसल, भारत में इच्छा मृत्यु गैर कानूनी थी और इसी वजह से ये फिल्म विवादों में रही थी। इतना ही नहीं, संजय लीला भंसाली पर कहानी चुराने का भी आरोप लगा था। इस फिल्म के खिलाफ एक वकील ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी कि ये फिल्म इच्छा मृत्यु को बढ़ावा दे सकती है और लोगों के दिमाग पर गलत असर डाल सकती है। संजय लीला भंसाली ने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की थी, लेकिन ये फिल्म फिर भी अपने बजट जितनी कमाई भी नहीं कर पाई थी और फ्लॉप रही थी।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan Dubai Home: वाकई 'जन्‍नत' है शाहरुख खान का दुबई वाला घर, इनसाइड फोटोज देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

क्या थी 'गुजारिश' की कहानी?

sanjay leela bhansali movie guzarish

 'गुजारिश' फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऋतिक रोशन ने एक अपाहिज व्यक्ति का रोल प्ले किया था, जो अपने लिए इच्छामृत्यु की मांग ककता है और उसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़ता है। फिल्म में ऋतिक के किरदार का नाम ईथन मस्करेन्हा था, जो एक पैरालाइज्ड जादूगर था और बाद में एक रेडियो जॉकी बन जाता है। वो चौदह सालों से चल-फिर नहीं सकता है और ऐश्वर्या राय, जो कि फिल्म में सोफिया डिसूजा का किरदार निभा रही हैं, वो सालों से उसकी देखभाल कर रही हैं। एक दुर्घटना में ईथन की रीढ़ की हड्डी में चोट लग जाती है और उसके बाद से वो चल-फिर नहीं पाता है। वो कैसे इच्छा मृत्यु की अर्जी देता है, कौन उसका साथ देता है और किस तरह उसका इमोशनल सफर आगे बढ़ता है, ये कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' हिट रही या फ्लॉप, जानें दुनियाभर में कितना हुआ लाइफटाइम कलेक्शन?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।