कैटरीना से लेकर अनुष्का शर्मा तक हिंदी सिनेमा की कई ऐसी अदाकारा हैं, जिनकी हमशक्ल हूबहू उनकी तरह ही दिखती है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तो ऐसी हैं जिनकी तरह दिखने वालीं लड़कियों के बीच फर्क कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।
सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसी ही हमशक्ल हैं जो बिल्कुल एक्ट्रेसेस की हूबहू कॉपी हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हमशक्ल के फैंस भी बहुत अधिक हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ एक्ट्रेसेस की हमशक्ल के बारे में।
जिस तरह दीपिका पादुकोण के लाखों फैंस हैं ठीक उस तरह उनकी हमशक्ल के भी कई सारे फैंस हैं। आपको बता दें कि रिजुता घोष देब कोलकाता की रहने वाली हैं और वह डिजिटल क्रिएटर भी हैं। रिजुता घोष देब के लुक्स दीपिका पादुकोण से बहुत ज्यादा मिलती जुलती है।
View this post on Instagram
जब उन्होंने अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू किया था तो लोग भी एक पल के लिए उन्हें बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण ही समझ बैठे थे।(एक्टिंग ही नहीं, बेहतरीन सिंगिंग भी करते हैं यह फिल्मी सितारे) कुछ समय बाद ही रिजुता भी देखते ही देखते सोशल मीडिया स्टार बन गई।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या राय की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती की चर्चा चारों तरफ होती है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की ही तरह उनकी हमशक्ल स्नेहा उल्लाल भी बेहद खूबसूरत हैं। स्नेहा उल्लाल को सलमान खान ने इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। अगर आप उन्हें एक बार देखेंगे तो एक झलक में आपको वह बिल्कुल ऐश्वर्या राय ही लगेंगी।
इसे भी पढ़ें-ऐश्वर्या राय को इन चीजों को कलेक्ट करने का है शौक, जानकर आपको भी होगी हैरानी
अपनी करियर की शुरूआत अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से की थी। उनकी हमशक्ल की बात करें तो वह इंडियन नहीं बल्कि विदेशी हैं। अमेरिकी सिंगर जूलिया माइकेल बहुत अधिक अनुष्का शर्मा जैसी दिखती हैं और सोशल मीडिया पर उनके कई सारे फैंस भी हैं।
इसे भी पढ़ें-धर्मेंद्र से शादी के लिए क्यों खिलाफ था हेमा मालिनी का परिवार?
View this post on Instagram
सेलेस्टी बैरागी एक ब्लॉगर हैं और जब उन्होंने आलिया भट्ट के गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लुक को रीक्रिएट किया तो लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।(फिल्मों के अलावा इन जगहों से भी होती है आलिया भट्ट की कमाई) वह दिखने में लगभग आलिया जैसी ही हैं। सेलेस्टी कई सारी रीक्रिएट विडियो को शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई सारे फैंस भी हैं।
तो ये थी वो सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हूबहू दिखने वाली लड़कियां। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।