ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। वह एक ऐसी अदाकारा हैं, जिसकी केवल इंडिया में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर फैन फॉलोइंग है। उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक के रूप में जाना जाता है। वह जितनी अधिक खूबसूरत हैं, उतना ही प्रतिभाशाली और समझदार भी हैं। शादी से पहले उन्होंने अपने फिल्मी करियर में नई उंचाईयों को छुआ, वहीं शादी के बाद उन्होंने अपने परिवार को भी उतनी ही खूबसूरती के साथ संभाला। इतना ही नहीं, परिवार के लिए उन्होंने कुछ वक्त के लिए फिल्मों से दूरी भी बना लीं। उन्हें अगर ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
ऐश्वर्या वास्तव में गुणों की खान हैं और शायद यही कारण है कि वैश्विक स्तर पर लोग उनके दीवाने हैं। ऐश्वर्या की फैन फॉलोइंग तो करोड़ों में हैं। लेकिन अगर ऐश्वर्या राय की खुद की पसंद की बात की जाए तो उन्हें एक खास चीज को कलेक्ट करने का बेहद शौक है और यह खास चीज महंगी गाड़ी, एसेसरीज या साड़िया आदि नहीं है। बल्कि वह खास चीज उनसे ही जुड़ी हुई है। आज ऐश्वर्या राय के मौके पर चलिए ऐश्वर्या राय के खास कलेक्शन के बारे में जानें, जिसके बारे में जानकर यकीनन आपको भी हैरानी होगी।
यूं तो ऐश्वर्या राय बच्चन करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन अगर बात उनके पर्सनल कलेक्शन की जाए तो एक खास चीज को कलेक्ट करना बच्चन बहू को बेहद पसंद है और वह है न्यूज आर्टिकल का कलेक्शन। ऐश्वर्या को अपने बारे में लिखे गए न्यूज आर्टिकल कलेक्ट करना काफी अच्छा लगता है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि वह अपने बारे में लिखे गए हर न्यूज आर्टिकल को कलेक्ट करती है। वैसे ऐश्वर्या से जुड़ा एक अन्य इंटरस्टिंग फैक्ट यह भी है कि करीबन 17000 से अधिक वेबसाइट हैं, जो उन्हें ही डेडीकेटिड हैं।
इसे भी पढ़ें:पति सैफ के बर्थडे पर करीना कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, भाई तैमूर के साथ दिखाई दिए जहांगीर
वैसे ऐश्वर्या को पर्सनली अपने बारे में लिखे गए लेख को कलेक्ट करने का शौक है, लेकिन इसके अलावा भी वह कई चीजों की मालकिन है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऐश्वर्या की वेडिंग साड़ी का। उन्होंने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी के दौरान नीता लुल्ला की करीबन 75 लाख रुपये की कीमत की साड़ी पहनी थी। इसके अलावा, अभिषेक ने उन्हें वेडिंग गिफ्ट के रूप में लगभग 50 लाख रुपये की कीमत की 53 कैरेट की सॉलिटेयर हीरे की रिंग दी थी।
इसे भी पढ़ें:करण बूलानी से शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर रिया ने कहा...
ऐश्वर्या को कारों का भी काफी क्रेज है। आपने भी उन्हें अक्सर महंगी गाड़ियों में घूमते हुए देखा होगा। उनके पास एक Bentley Continental GT है, जिसकी कीमत लगभग 3.65 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनके पास 2.35 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज एस500 भी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन की इस खास पसंद के बारे में जानकर यकीनन आपको भी काफी अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।