बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर शनिवार अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी की खासियत यह रही कि इस शादी में दोनों के करीबी लोग ही शामिल थे और इतना ही नहीं शादी में बारात थी और न रिया को मेहंदी लगी। एक तरफ लोग उन्हें शादी की बधाई भी दे रहे हैं और इस तरह सिंपल शादी करने की तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रिया और करण ने इस तरह शादी करके स्टीरियोटाइप को तोड़ा है।
शादी में करण कपूर, अंशुला कपूर, संजय कपूर और उनकी फैमिली, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर, मसाबा गुप्ता जैसे सितारों को शिरकत करते देखा गया। आपको बता दें कि रिया और करण की शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले पर हुई। अब शादी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, रिया कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्रम पर अपनी और करण की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत पोस्ट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
16 अगस्त 2021 को, रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ शादी की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, '12 साल बाद मुझे आज नर्वस नहीं होना चाहिए था,क्योंकि तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड और सबसे अच्छे इंसान हो। लेकिन मैं रोई, कांपी और मुझे अजीब सी घबराहट थी, क्योंकि मुझे नहीं पता था यह एक हंबलिंग एक्सपीरियंस होगा। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी, जो अपने घर जुहू रात 11 बजे अपने माता-पिता के सोने से पहले घर पहुंचती है। अब तक मुझे नहीं पता था मैं कितनी भाग्यशाली हूं। मुझे आशा है कि हम एक ऐसा परिवार बनाएंगे, जिसके पास बहुत सारा प्यार हो।'
View this post on Instagram
जैसा कि आपको बताया शादी बहुत ही सिंपल तरीके से की गई थी। इस दौरान एक पिक्चर में रिया कपूर के साथ करण बूलानी की बहन करिश्मा बूलानी भी नजर आईं। आप देख सकते हैं कि फोटो में रिया कपूर लाल कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं और उनकी मांग में सिंदूर लगा है। उनके इस सिंपल लुक को देख उनके फैंस हैरान थे और उन्होंने रिया की इस सिंपल शादी की खूब तारीफ भी की। गाड़ी में उनके साथ उनके पति करण भी थे।
शादी में रिया की बहन सोनम कपूर और जीजा आनंद आहूजा ने ग्रैंड अंदाज में एंट्री ली। शादी में सोनम कपूर का दिलकश अंदाज देखने को मिला। शादी के लिए वह रानी की तरह तैयार हुई थीं। उन्होंने हल्के आसमानी रंग के अनारकली सूट के साथ हैवी ज्वेलरी और मांग टीका और बड़े झुमके पहने थे। बालों में गजरा और सूट के नीचे मोतियों से जड़ी जूती में सोनम काफी खूबसूरत लगीं। वहीं आनंद ने व्हाइट कुर्ते पर ब्लू कोट पहना था, दोनों एक-दूसरे को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें :सोनम की बहन रिया कपूर ने करीना कपूर के शो 'What Women Want Season 2' में कहा,' बॉलीवुड में होता है जेंडर डिस्क्रिमिनेशन'
वहीं अर्जुन कपूर को ब्लू कुर्ते में देखा गया। अंशुला कपूर खूबसूरत लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। शनाया और खुशी कपूर शादी में सुंदर येलो और मस्टर्ड रंग के लहंगे में नजर आए। जाह्नवी कपूर एंबेलिश्ड लहंगे में कहर ढाती नजर आईं। उनके अलावा शादी में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता, संजय कपूर अपनी पत्नी महीप और जहान कपूर के साथ नजर आए। इसके अलावा, हर्षवर्धन कपूर, अक्षय मारवाह, सहित अन्य करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य नजर आए।
View this post on Instagram
शादी के बाद अनिल कपूर ने बाहर खड़े सभी मीडिया लोगों को मिठाइयां बांटते नजर आए। साथ ही उन्होंने सभी से उनके बच्चों को आशीर्वाद देने की बात कही। अनिल के इस जेस्चर को देख लोगों को बहुत अच्छा लगा।
इसे भी पढ़ें :Rahul-Disha Wedding: एक-दूजे के हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार, देखें उनकी शादी की तस्वीरें
करण बूलानी एक फिल्म निर्माता हैं, जिनके नाम पर 500 से अधिक विज्ञापन हैं। रिया के बॉयफ्रेंड करण बूलानी भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। रिया कपूर ने फिल्म 'आयशा' में बतौर प्रोड्यूसर शुरुआत की थी उसी फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे करण बूलानी। इसके अलावा उन्होंने 'वेक अप सिड' में भी असिस्टेंट निर्देशक के तौर पर काम किया है। दोनों एक-दूसरे को लंबे अरसे से डेट कर रहे थे। सोनम कपूर की शादी में रिया ने अपने और करण के रिश्ते पर मुहर लगाई थी।
View this post on Instagram
हमें उम्मीद है आपको यह स्टोरी पसंद आई होगी। फिल्म जगत और सितारों से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: www.instagram.com & media sites
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।