herzindagi
anil kapoor love story

Wedding Anniversary: बेहद दिलचस्प है अनिल कपूर और सुनीता कपूर की प्रेम कहानी, जानें कुछ खास बातें

अनिल कपूर के और सुनीता कपूर की एनिवर्सरी पर जानिए इस जोड़े की लव स्टोरी जो यकीनन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साथ ही साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे शुरु हुई थी कपल की लव स्टोरी
Editorial
Updated:- 2023-05-19, 13:50 IST

बॉलीवुड के एवरग्रीन जोड़ों में से एक हैं अनिल कपूर और सुनीता कपूर। 19 मई 1984 को इनकी शादी हुई थी। दरअसल, 17 मई को एक फिल्म साइन करने के बाद 18 मई को अनिल ने सुनीता को प्रपोज किया था और 19 मई को इनकी शादी भी हो गई थी। इसके पहले अनिल और सुनीता 10 साल से रिलेशनशिप में थे और इनकी शादी टलती जा रही थी। ये शादी बहुत ही साधारण थी और करीब 10 लोग आए थे। शादी के 37 साल बाद भी अपनी हर एनिवर्सरी पर अनिल कपूर सुनीता के लिए कुछ स्पेशल करते हैं।

2019 में दिए गए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनकी लव स्टोरी प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी। प्रैंक कॉल पर सुनीता की आवाज सुनकर ही उन्हें सुनीता से प्यार हो गया था। इतना ही नहीं अनिल ने बताया है कि जिस समय वे सुनीता को डेट कर रहे थे, तब उनके पास पैसे भी नहीं होते थे कि मिलने जाने के लिए टैक्सी या कैब उपयोग कर सकें। इसलिए वे सुनीता से बस से मिलने जाते थे।

पिछले साल भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था और बड़े ही फिल्मी अंदाज़ में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि आखिर उन्होंने किन हालात में सुनीता को प्रपोज किया था। देखिए किस अंदाज़ में अनिल कपूर ने प्रपोज किया था।

कुछ समय पहले अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर एक मैगजीन के कवर पेज की थी। अनिल और सुनीता कपूर दोनों ही इस मैग्जीन के कवर में काफी अच्छे लग रहे थे।

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथरिया कपूर ने कैप्शन में ये भी लिखा था कि, 'अब आपको पता चला कि सोनम कपूर और मुझे कैसे फैशन का कीड़ा काटा। (ये अनिल कपूर से नहीं है) बहुत अच्छे बाजूबंद पहने हैं आपने सुनीता कपूर'.. ये कैप्शन एक व्यंग्य की तरह था। पर देखिए ये तस्वीर कितनी अच्छी है।

View this post on Instagram

Now you KNOW where @sonamkapoor and I get the fashion bug from (it’s definitely not @anilskapoor ) killah arm jewels @kapoor.sunita #stylingonpoint #momsastunner 😍

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) onSep 15, 2019 at 11:53pm PDT

इस तस्वीर को देखकर मन में एक सवाल ये जरूर उठता है कि आखिर क्यों अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी इतनी अच्छी होने के बाद भी चर्चित नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें-लीजा रे की इस नो फिल्टर वाली तस्वीर में झलक रही है उनकी रियल ब्यूटी

जब पहली बार मिले थे अनिल कपूर और सुनीता कपूर-

फिल्म इंडस्ट्री मेंअनिल कपूर के शुरुआती दौर में सब कुछ सही नहीं था। सुबह अनिल कपूर अपने लिए काम ढूंढते और शाम में अनिल और उनके दोस्त अनिल के लिए लड़की ढूंढने की प्लानिंग करते। दूसरी ओर सुनीता एक सफल मॉडल थीं और उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अफसर थे। अनिल के पास कोई तरीका नहीं था सुनीता को कॉन्टैक्ट करने का। फिर एक दोस्त के जरिए नंबर मिला और दोनों की फोन पर बात शुरू हुई।

anil kapoor marriage story

फोन पर बात करने के कुछ हफ्तों बाद अनिल ने सुनीता को डेट के लिए पूछा। ये साल था 1980, ये जोड़ा अपनी पहली डेट पर गए। उसी समय दोनों के मन में एक दूसरे के लिए प्यार जाग गया।

एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा था- 'हम दोनों फोन पर मिले थे और मुझे उसकी आवाज़ से प्यार हो गया था। सुनीता उस समय अनिल की कैब का पैसा दिया करती थीं और कई गिफ्ट भी लाती थीं उनके लिए।'

ये खूबसूरत लव स्टोरी कुछ अनोखी है क्योंकि बात दोनों की फोन पर शुरू हुई और उस समय बिना देखे ही आकर्षण पैदा हो गया।

फिर हुआ प्यार का इजहार-

दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते थे। अनिल कपूर कई बार सुनीता से मिलने फोटोशूट पर जाया करते थे और सुनीता अपने शूट कैंसिल कर देती थीं ताकि वो और समय बिता सकें। गुलशन ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सुनीता विदेश जा रही थीं और मैं और अनिल उन्हें छोड़ने। 20-25 दिन दूर रहने की बात को लेकर अनिल ने सुनीता से कुछ नहीं कहा बल्कि उनके कंधे पर सो गए।'

anil kapoor unknown facts

अनिल उस समय काफी स्ट्रगल कर रहे थे। अनिल कपूर ने टॉलीवुड तक में कई साइड रोल किए। अनिल को 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' मिली और उसके बाद वो स्पॉटलाइट में आए। तब भी वो सिर्फ सुनीता से शादी करना चाहते थे।

इसे जरूर पढ़ें- शिल्पा और मलाइका के नए योगा पोज़, जानिए इन दोनों आसनों के फायदे

सब कुछ ठीक नहीं था उनकी जिंदगी में-

बॉलीवुड में वो अच्छे से कदम रख चुके थे, लेकिन सुनीता के माता-पिता को ये रिश्ता पसंद नहीं था। पर काफी मेहनत के बाद सुनीता के घर पर सब राज़ी हुए। पर शादी पर अब भी सवाल था। अनिल कपूर की फिल्म 1984 में आई मशाल एकदम हिट हो गई, लेकिन पूरी इंडस्ट्री ने उन्हें शादी से मना किया। लोगों का उस दौर में मानना था कि जब तक एक एक्टर की शादी नहीं होती वो बहुत लोकप्रिय होता है। इसी कारण अनिल ने दो बार अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ाई।

anil kapoor wife and his sotry

आखिर सभी के मना करने पर भी 19 मई 1984 को अनिल कपूर और सुनीता की शादी हो गई। ये शादी अचानक ही हुई थी। अनिल कपूर ने सुनीता को कॉल करके कहा कि कल शादी कर लेते हैं। और इन दोनों की शादी हो गई। अनिल कपूर कई बार कह चुके हैं कि सुनीता उनके कैब के पैसे तक देती थीं। पर कभी उफ्फ तक नहीं करती थीं।

सुनीता ने शादी के बाद न सिर्फ अपना करियर छोड़ दिया बल्कि बहुत सारे बलिदान दिए एक खूबसूरत घरबनाने के लिए। सुनीता ने अनिल कपूर को बताया कि वो कैसे कपड़े पहनें, कैसे खुद को दूसरों के सामने रखें। वो आउटडोर शूट पर भी अनिल के साथ जाती थीं।

अनिल कपूर के अफेयर की खबरें भले ही आम होती थीं, लेकिन कभी सुनीता को या अनिल को इससे फर्क नहीं पड़ता था। दोनों ही एक दूसरे के साथ खुश थे और पूरी इंडस्ट्री में इनकी लव स्टोरी फेमस है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।