
नेहा ऑफिस से घर जाने के लिए बस में चढ़ी। बस में काफी भीड़ थी। नेहा ने कंडक्टर को ₹100 का नोट दिया। टिकट काटने के बाद कंडक्टर ने बकाया पैसे वापस करने के बजाय टिकट के पीछे लिख दिया और कहा, "बाद में ले लेना।"
जब कंडक्टर टिकट दे रहा था, नेहा को महसूस हुआ कि उसने जानबूझकर उसकी उंगलियों और हथेली को गलत तरीके से छुआ। नेहा को बहुत असहज महसूस हुआ, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर बाद जब बस में भीड़ कम हुई, तो नेहा बकाया पैसे लेने के लिए कंडक्टर की सीट के पास गई। पैसे देने के बहाने कंडक्टर ने फिर से नेहा का हाथ पकड़ने की कोशिश की और भद्दे इशारे करते हुए मुस्कुराने लगा। नेहा का डर अब गुस्से में बदल चुका था। नेहा चुप थी, उसने कुछ नहीं किया और वह उतर गई।
अगर आप या आपके आसपास कोई ऐसी परिस्थिति में हो, तो घबराने के बजाय इन 5 तरीकों से संभालें-
जैसे ही आपको लगे कि कोई जानबूझकर गलत तरीके से छू रहा है, तुरंत तेज आवाज में चिल्लाएं। जब आप चिल्लाती हैं, तो बस में मौजूद अन्य लोगों का ध्यान उस ओर जाता है और अपराधी घबरा जाता है।
अकेले लड़ने के बजाय तुरंत आसपास लोगों को बताएं कि क्या हुआ है। बस ड्राइवर को गाड़ी रोकने या नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहें। कंडक्टर का नाम या उसका 'बैज नंबर' नोट कर लें, जो उसकी वर्दी पर होता है।
इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: जब उसने मेरी Skirt खींची फिर... एक हादसे ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल, जानें ऐसे में क्या होना चाहिए पहला कदम
आजकल कई बसों में पैनिक बटन लगे होते हैं। इसके अलावा, अपने फोन में हमेशा 1091 या 112 को स्पीड डायल पर रखें। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत कॉल करें।
यदि संभव हो, तो अपने मोबाइल से उस व्यक्ति की फोटो या वीडियो बना लें। यह कानूनी कार्रवाई के समय सबसे पुख्ता सबूत माना जाता है। बस का नंबर और रूट नंबर भी जरूर नोट करें।
-1772190972902.jpg)
नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज कराएं या परिवहन विभाग (Transport Department) की वेबसाइट पर शिकायत करें।
नोट - यहा बताएं गए बिंदुओं से पता चलता है कि अगर कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रेवल कर रहा है और उसके साथ कोई गंदी हरकत होती है तो कैसे डीस करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।