
जॉब पर जानें के लिए देरी हो रही थी, जिसकी वजह से मैं भी भरी हुई मेट्रो में जनरल कोच में चढ़ गई, ताकि समय पर ऑफिस पहुंच जाउं। एक खाली जगह देखकर मैं भी आराम से खड़ी हो गई ताकि अगर धक्का लगे तो गिरने से बच पाउं, लेकिन शायद कोई ऐसा था, जिसने इस भीड़ का फायदा उठाया और मुझे गलत तरह से टच किया। शायद उस समय मैं कुछ भी समझने की हालत में नहीं थी, लेकिन जो भी हो रहा था वो बहुत गंदा था, जिसकी वजह से मैं कुछ समय के लिए बिल्कुल सुन्न हो गई। समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ। ऐसे में मैं पूरी तरह कांप गई और अगला स्टेशन आते ही बाहर निकल गई। तब मुझे इस बात का भी होश नहीं रहा कि समय पर ऑफिस जाना है। बस एक ही चीज दिमाग में चल रही थी कि वो व्यक्ति अपना प्राइवेट पार्ट मेरे को बार-बार जबरदस्ती टच कर रहा है। यह बात हमें दिल्ली की रहने वाली रश्मि ने बताई। ऐसा उसके साथ कुछ सालों पहले हुआ था।

उन्होंने बताया कि इस घटना ने उनके शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि मानसिक तौर पर असर डाला है, जिसकी वजह से अब वो भीड़भाड़ वाली जगह पर जानें से बचती हैं। आपको बता दें कि जब ये घटना उनके साथ हुई तो ये पहली बार था कि वो ऐसा कुछ महसूस कर रही थी, जिसकी वजह से वो किसी तरह का एक्शन लेने का सोच नहीं पाई। यही कारण होता है कि अपराधी इसका फायदा उठाकर महिलाओं के साथ ये सभी चीजें करने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आपके साथ ऐसा हो तो आप इसपर तुरंत एक्शन लें, ताकि हर महिला अपने लिए आवाज उठा सके और अपराधी को सजा दिला सके। इससे सिर्फ वो अपने आपको बचाती नहीं हैं, बल्कि वो मानसिक रूप से मजबूत बनती हैं।
यह भी पढ़ें- Aap Beeti: 'मैं खड़ी थी और उसने मुझे देखकर अपनी जिप खोली और ...' खचाखच भरी मुंबई लोकल में मेरे साथ हुआ कुछ ऐसा
आप भी रश्मि की तरह मानसिक और शारीरिक तनाव का शिकार न हों। इसके लिए जरूरी है कि आप समय रहते इस चीज पर एक्शन लें, ताकि आप इन अपराधों को रोक सके और जिन लड़कियों के साथ ऐसा होता है उन्हें भी बचा सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।